बाराचट्टी (ब्रजेश सिंह)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जयगीर व सोमिया गांव मे लगी मादक पदार्थ अफीम की लहलहाती फसल को नष्ट किया गया। इस विनिष्टिकरण अभियान मे नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के अलावे वन एवं उत्पाद विभाग के अधिकारी व बडी संख्या मे स्थानीय पुलिस भी शामिल थी। जिन्होंने लाठी डंडे व ट्रैक्टर से 08 एकड मे लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया। बाराचट्टी थानाध्यक्ष चेतनांद झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी सूदूरवर्ती इलाके मे बडी संख्या मे पुलिस बल पहुंच कर अफीम की फसल को नष्ट किया गया है। उन्होंने आगे बताया की अफीम उत्पादन मे संलिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उनका नजर अफीम माफियाओं पर भी टीकी हैं। उल्लेखनीय हैं कि बिहार – झारखंड के सीमा से सटे थाना क्षेत्र के सूदूरवर्ती इलाकों मे बडे पैमाने पर अफीम माफियाओं के द्वारा वन भूमि व बेकार पडे जमीनों पर अफीम की उत्पादन पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से किया जा रहा हैं। जो प्रशासन के लिए चुनौती बना हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
2017 Powered By Professional Worldz