मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत ढहने की घटना में बिहार के 7 मजूदरों की मौत पर मुख्यमंत्री

देश

मर्माहत, शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया

मृतक के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की।

पटना, 29 जून 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले 7 मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुॅचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *