पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के अंतिम दर्शन को आज जमुई पहुचेंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

देश

उन्हें याद कर हुए भावुक, बोले सुख-दुःख के थे साथी

 बेजोड़ संगठनकर्ता व त्वरित निर्णय लेने में थे माहिर, बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

पटना, 4 जुलाई 2022

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सोमवार देर शाम जमुई पहुंच बिहार के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

पूर्व मंत्री श्री सिंह के निधन के उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने उनके पुत्र बिहार सरकार में मंत्री सुमित सिंह से फोन पर बातचीत कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिहार ने एक जमीनी नेता खो दिया, उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। वे जे पी आंदोलन के प्रखर सेनानी थे। 18 मार्च 1974 की एक घटना को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि विधानसभा के घेराव की योजना थी। इसे लेकर सभी  होस्टल व लॉज खाली करवा दिया गया था। हम लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रखा था। इस बीच वे टेम्पू पर सवार होकर छात्रों ने विधानसभा भवन घेराव का उद्घोष करते हुए निकले देखते देखते हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम व छात्र वहाँ पहुँच गए थे। आंदोलन सफल रहा था। वे बेजोड़ संगठनकर्ता व त्वरित निर्णय लेने में माहिर थे। स्व. श्री सिंह हमेशा सभी को साथ लेकर चले। उनसे पारिवारिक संबंध था। उनके निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *