बिहार में अगले साल ‘गंगोत्सव’का आयोजन, पर्यटन, रोजगार को मिलेगी बढ़ावा

धर्म ज्योतिष
  • पटना में 27 अप्रैल 2023 को 11 दिवसीय ‘गंगोत्सव’ सर्वधर्म समागम का आयोजन
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर पटना में विश्वस्तरीय ‘गंगोत्सव’ सर्वधर्म का आयोजन
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुलाकात करेंगे कैप्टन प्रवीण

गंगा तेरा पानी अमृत है, झरझर बहता जाए…गंगा नदी की निर्झरता में मानव सभ्यता और हिंदुस्तानी संस्कृति का निरंतर विकास होता है। गंगा नदी को भारत की नदियों में सबसे पवित्र माना जाता है एवं यह मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। गंगा नदी भारतीय संस्कृति का भी अभिन्न अंग है। भारत के प्राचीन ग्रंथों, जैसे- वेद, पुराण, महाभारत इत्यादि में गंगा की पवित्रता का वर्णन है। कुछ लोग गंगा के किनारे ही प्राण विसर्जन या अंतिम संस्कार की इच्छा भी रखते हैं। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के आदिकाल से ही गंगा न केवल भारत की सर्वाधिक महान एवं पवित्र नदी के रूप में लक्षित है, बल्कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ महानदियों में अपने अनेक विशिष्ट गुणों के कारण मां के रूप में पूजित हैं। गंगा के पानी में वातावरण से आक्सीजन सोखने की अद्भुत क्षमता है। गंगा मां-मां गंगा- के रूप में जानी जाने वाली नदी एक देवी के रूप में पूजनीय है, जिसकी पवित्रता भक्तों के पापों को साफ करती है और मृतकों को स्वर्ग की ओर जाने में सहायता करती है। इसी कड़ी में मानवता की भूमिका भी अग्रणी हो इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना में 27 अप्रैल 2023 को ‘गंगोत्सव’ सर्वधर्म समागम का आयोजन आईडीपीटीएस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

पटना-सबलपुर में तैयारी जारी


विगत कुछ दशकों से विश्व के तमाम देशों में चाहे वे विकसित देश हों या विकासशील उनके उत्थान में पर्यटन का काफी खास महत्त्व देखा गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यटन को विकास की रफ्तार देने का काम लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार एक गरीब राज्य है यहां आमदनी का जरिया बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरंतर काम कर रहे हैं। इसमें नीतीश कुमार ने पर्यटन पर बिहार को पूरी तरह से फोकस किया है। हलांकि कि नीतीश कुमार के बारे में यह भी कहा जाता है कि पर्यटन के प्रति गहरा लगाव है। बिहार में मुख्यमंत्री ने सिखों के गुरु गुरुगोविंद सिंह जी के 350 वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया, इस आयोजन में देश-दुनिया से लोगों ने शिरकत किया। साथ ही इससे पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को एक नई दिशा मिली। इतना ही नहीं बौद्ध अनुयायियों के लिए पटना, वैशाली, बोधगया, गया जैसे जगहों पर विकास की धारा बहायी जा रही है। वहीं जैन धर्म को मानने वालों के लिए राजगीर का बहुत बड़े पैमाने पर सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन के लिहाज से विकसित किया गया है, जिसका नतीजा है कि पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल बन गया है। इसके अलावे मनेरशरीफ, बिहार के विभिन्न धार्मिक स्थलों को विकसित कर बिहार पर्यटन की दुनिया में अपना परचम लहरा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्रेरित होकर आईडीपीटीएस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने पटना को केंद्र में रखकर ‘गंगोत्सव’ का आयोजन कर रहा है। गंगोत्सव का मुख्य उद्देश्य है बिहार के पर्यटन को एक नई ऊंचाई एक नया आयाम देना है। गंगोत्सव एक धार्मिक सामाजिक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला कार्यक्रम है। इस आयोजन में गंगा महाआरती होगी, जिसमें नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पहली बार 500 महिलाओं द्वारा गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गंगा लीला मंचन भी आधुनिक भारत भू-भाग पर पहली बार नाट्य रूप में लाइव किया जाएगा जो कि 9 दिवसीय कार्यक्रम होगा। मां गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने के लिए संकल्प दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें लाखों की संख्या में विद्यार्थीगण (बालक-बालिकाएं) उस समय उपस्थित होकर टीवी या मोबाइल के माध्यम से संकल्प लेंगे। नदी बचाओ जीवन बचाओ । संकल्प दिवस प्रत्येक वर्ष गंगा जयंती के दिन मनाया जाएगा।
आधुनिक विश्व में पहली बार बिहार की धरती पर चेरियट प्रीमियर लीग (सीपीएल) का आयोजन होने जा रहा है। प्राचीन युग में सबसे ज्यादा मनोरंजक एवं रोमांचकारी खेलों में से एक था। रोमन सम्राट या उससे पहले होने वाले प्रमुख खेलों में से एक चेरियट प्रीमियर लीग का पुनर्जन्म इस गंगा शो कार्यक्रम में होने जा रहा है और ऐसी आशा है कि महज कुछ ही वर्षों में यह विश्व के प्रमुख खेलों में से एक हो जाएगा जिसका सारा श्रेय बिहार की गौरवशाली धरती को प्राप्त होगा। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए भी किया जाएगा जैसे कि lanterns show एवं, मशाल मैराथन स्त्रियों एवं पुरुषों द्वारा कराया जाएगा।
भारतीयता को विश्व पटल पर लाने के लिए सुंदरी प्रतियोगिता एवं मनमोहक वस्त्रालय प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें भाग लेने वाले भारतीय परंपरा वेशभूषा का पालन करेंगे। 10 दिवसीय स्टार नाइट्स का भी आयोजन कराया जाएगा जिसमें गंगा तीरे नाइट, पुलिस बल को अर्पित रंगारंग कार्यक्रम “समर्पण”, का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध संगीतकार पश्चात गायकों/गायकीयों एवं स्टैंड अप कॉमेडियन मिमिक्री आर्टिस्ट प्रसिद्ध डांस ग्रुप का भी कार्यक्रम रखा गया है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए गंगा टीवी एवं फिल्म फेयर अवार्ड कराया जाएगा जोकि बिहार की धरती पर पहली बार होगा। एक तरह से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को बिहार में स्थापित करने की योजना है।
पहली बार गंगा में केरल का प्रसिद्ध स्नेक बोट रेस का आयोजन कराया जाएगा जो कि रोमांच से भरपूर कार्यक्रम होगा। गंगा एवं नदियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जन जन की की भागीदारी नदियों के प्रति सुनिश्चित करने के लिए रिवर रिजूवनेशन समीट का आयोजन कराया जाएगा जिसमें नदियों पर शोध करने वाली वो सारी संस्थाएं चाहे सरकारी या प्राइवेट चाहे देशी या विदेशी भाग लेंगी। खेलों में महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल रेसलिंग एवं कबड्डी का आयोजन कराए जाएगा।
बिहार में पर्यटन, रोजगार, राजस्व की बढ़ोतरी,देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस कार्यक्रम का हर साल यहां आयोजन होता रहेगा। विदेशों में लगने वाले एक्सपो की तर्ज पर गंगोत्सव एक्सपो लगाया जाएगा जिसमें सामानों पर भारी मात्रा में छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *