नेताजी सुभाष की सोच को आज साकार करने की जरुरत हैः कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा

देश

गयाः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर गया महानगर के लोको कॉलोनी स्थित पर उनकी प्रतिमा पर युवा जदयू के प्रदेश नेता सह गया के युवा उद्योगपति कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने उनको नमन किया। श्री सिन्हा ने उन्हें याद करते हुए कहा कि देश की आजादी और आपसी मिल्लत के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। नेताजी असाधारण साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। नेताजी के नेतृत्व में लाखों लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। हम सभी भारतवासी सदैव उनके ऋणी बने रहेंगे। आगे कुमार गौरव ने नेताजी के बारे में बताया कि अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से देश तथा देश के बाहर लोगों को उन्होंने संगठित किया और ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। आगे उन्होंने कहा कि 2021 में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ का नाम दिया गया था, जिसे हर साल इसी नाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया था, यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हम इसी समाज से आते हैं, जिन्होंने कभी किसी के बीच किसी प्रकार का भेद नहीं समझा। मानवता के ऐसे सेवक, महान युगद्रष्टा को मेरा नमन है।
इस मौके पर विशाल सिन्हा, गौतम सिन्हा, शौर्य कुमार लाल, अमरेश सिन्हा, चंदन सिन्हा, आदि लोगों ने भी नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *