शारदा सिन्हा- मालिनी के बाद क्या प्रसिद्ध गायिका देवी को मिलेगा पद्म पुरस्कार, आखिर कब पड़ेगी सरकार की नजर

Uncategorized

पटनाः इन दिनों भोजपुरी की अश्लीलता को लेकर जहां विवाद बढ़ा है, इन दिनों कुछ गायकों के द्वारा अश्लील गाना गाकर भोजपुरी भाषा के स्तर को काफी गिराया जा चुका है।

जबकि भिखारी ठाकुर,शारदा सिन्हा ,मालिनी अवस्थी ,देवी और कल्पना सहित कई प्रसिद्ध लोगों ने अपने मधुर आवाज के दम पर भोजपुरी के मान सम्मान को देश दुनिया में बढ़ा चुके है। इन सभी ने कभी अश्लील गाने आज तक नहीं गाये और कभी भी इनकी पॉपुलरिटी में कोई कमी नहीं आया।
इन सभी कलाकारों को देश दुनिया में सलाम किया जाता है ।

आज जब भोजपुरी में अश्लीलता को काफी बढ़ावा मिल चुका है तो बिहार, यूपी के लोग यह सीख दे रहे हैं कि आज के नए गायकों को शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी ,देवी और कल्पना जैसी गायिकायो से सीख लेना चाहिए। आज भी सरकारी कार्यक्रमों में इन महिला गायिकाओं को ही सरकार बुलाता है।

भोजपुरी के गरिमा को महिला गायिकाओं ने देश-विदेश में बढ़ाया है। इसीलिए सरकार भी शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर चुका है।
मशहूर भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी को मिल चुका है पद्म पुरस्कार,

बिहार की एक और प्रसिद्ध गायिका देवी को भविष्य में सरकार दे सकता है पद्म पुरस्कार,

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार देश के प्रतिस्ठित पुरस्कार में से एक है।

कौन है मशहूर गायिका देवी:

गायिका देवी जैसा कोई नहीं, बिहार की गौरव है देवी:

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी सिंगर देवी जिनके गाने फैन्स को बहुत पसंद आते हैं। उनका कई गाने बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ जिसे आज भी उन्हें श्रोता काफी पसंद करते हैं।लोकगीतों के जरिए भोजपुरी भाषा को कई हुनरबाज सिंगर मिले, इनमें से एक सुपरस्टार सिंगर हैं देवी,

सैकड़ो से ज्यादा एल्बम हिट दे चुकीं देवी के गाने आज भी हर समारोह की जान बनते हैं। यूं तो देवी सालों से इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रही हैं।

काफी पढ़ी-लिखी और शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखने वाली भोजपुरी की मशहूर गायिका देवी की गायकी में मां सरस्वती का वास है। देश विदेश में रहने वाले भोजपुरी के श्रोता चाहते हैं कि शारदा सिन्हा और मालिनी अवस्थी की तरह देवी और कल्पना को सरकार पद्म पुरस्कार दे । मशहूर गायिका देवी और कल्पना ने भी भोजपुरी भाषा के मान सम्मान को बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *