पटनाः बिहार में पछुआ हवा बहने से तापमान में आयी गिरावट। सर्द पछुआ हवा बहने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का होने लगा है एहसास। बिहार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में ठंड इसी तरह बनी रहेगी, लेकिन अब भी बिहार का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बीते 48 घंटों में बिहार के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की संभावना है। रात का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकती है। सबसे टॉप पर हाजीपुर है। हाजीपुर की हवा पिछले एक हफ्ते से रेड जोन के दायरे में है। 23 नवंबर की रात यहां का एक्यूआई 12 बजे के करीब 399 दर्ज किया गया है। इसी प्रकार, मुजफ्फरपुर का एक्यूआई 321 और कटिहार का एक्यूआई 312 रिकॉर्ड हुआ है। राज्य के यह तीनों जिलें रेड जोन के दायरे में हैं। जहां के हवा की गुणवत्ता राज्य में सबसे ज्यादा खराब है।

