महिलाओं को लुभाने के लिए चुनावी जुमला छोड़ रहे हैं तेजस्वी यादव: अरविन्द सिंह

देश

  • विधानसभा के चारों उपचुनाव एवं 2025 के प्रचंड हार को देखते हुए तेजस्वी यादव का यह जुमला है:- अरविन्द सिंह

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पर प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि चारों विधानसभा उप चुनाव में करारी हार के कारण और आगामी 2025 विधानसभा में अपनी प्रत्यक्ष हार को देखते हुए महिलाओं को लुभाने के लिए चुनावी जुमला छोड़ रहे हैं तेजस्वी यादव।

जिस राजद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के शासनकाल में महिलाएं, बच्चियां शाम ढलते घर से बाहर निकलने से पहले दस बार सोचती थी। और बच्चे बच्चियों के लिए स्कूल के नाम पर चरवाहा विद्यालय खोल कर रख दिया गया था वें महिलाओं पर अब प्रवचन कर रहे हैं।

मैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को चुनौति देता हूं कि आपमें दम है तो नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी राजद के किसी महिला कार्यकर्ता को या नहीं तो आपने किसी बहन को दे दें। अपने बड़े भाई का कुर्सी को तो आपने हथिया लिया है। अब कोई अपने सगी बहन को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दे दें तो बिहार की जनता को समझ में आ जाएगा कि महिलाओं के प्रति आपके मन में सम्मान है।

श्री अरविन्द ने कहां कि जिनके पिता मुख्यमंत्री महिला संवाद यात्रा पर मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “आंख सेंकने” जा रहें हैं। का घटिया बयान देकर बिहार की महिलाओं का अपमान कर रहे है। उनका सोच और समझ बिहार की जनता जानती है। उनके हितों की बात के नाम पर चुनावी जुमला फेंक कर हवाबाजी कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते रहते हैं। और जिनके शासनकाल में सबसे ज्यादा महिलाएं प्रताड़ित हुई है। वें मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के महिला संवाद यात्रा एवं महिलाओं के उत्थान के बारे में उनके महिला विकास कार्यक्रमों से डर गए हैं। और चुनाव में राजद का प्रचंड हार के देख कर यह घोषणा कर रहे हैं। जबकि नेता प्रतिपक्ष को यह समझ आ गया कि महिला उत्थान के लिए मा मुख्यमंत्री अपनी महिला संवाद यात्रा में कुछ घोषणा करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *