125 यूनिट मुफ्त बिजली बिहार की जनता के लिए आर्थिक राहत और विकास में बेहतर पहलः कुमार गौरव

देश

गयाजीः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत देते हुए हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इस पर केंदुई स्थित जिला जदयू कार्यालय में जदयू के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बैठक की और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद दिया। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद दांगी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई 125 यूनिट फ्री बिजली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बिहारवासियों के लिए स्वागतयोग्य है। साथ ही इसके लिए स्पेशल कैबिनेट के लाकर इसे पास करवाकर बिहार की जनता को लाभ देने के लिए सभी में खुशी का माहौल है। वहीं जिला प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के लोगों के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली देकर नीतीश सरकार ने अपने विकास का एकबार फिर से परिचय दिया है। इससे आमलोगों को आर्थिक राहत और उनके विकास में बेहतर पहल कहा जा सकता है। मैं बिहार सरकार का हार्दिक धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने आम जनता की जरूरतों को समझते हुए 125 यूनिट फ्री बिजली की ऐतिहासिक योजना की शुरुआत की है। यह कदम न केवल आम लोगों को आर्थिक राहत देगा, बल्कि राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा जिला अध्यक्ष सतीश पटेल,कैलाश पासवान,शहजाद शाह,बबन चंद्रवंशी,शंकर चौधरी,ज्योति दांगी,राजेश पांडे,पप्पू दांगी आदि ने भी अपनी बातों को रखा तथा मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *