पटना, 13 नवम्बर 2026– लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कदमकुआं शिवालय के तत्वावधान में आज छठ पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. डॉ. रणबीर नंदन एवं प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. एन. सिंह ने संयुक्त रूप से सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच नारियल, फल एवं छठ पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की संस्कृति और आस्था की पहचान है। व्रतियों की सेवा ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि न्यास पर्षद की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने सभी व्रतियों को छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठी मैया सभी के परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।
इस मौके पर कदमकुआं शिवालय परिसर में मंदिर समिति के नवनियुक्त प्रबंध न्यासी पुजारी सुधांशु तिवारी, छात्र जद(यू) के पूर्व अध्यक्ष श्याम पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग एवं सैकड़ों की संख्या में छठ व्रती उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

