पटना,2 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्राप्त होने पर उनके पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।