BIG BREAKING: संक्षिप्त खबरें

देश

* कटिहार- रेलवे स्टेशन पर चोर गिरोह सक्रिय। चोरी की तस्वीरें हुई सीसीटीवी में कैद। चोरों ने उड़ाया महिला का पर्स। रेल पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा।

* पूर्णिया – बाइक पर खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल। चलती बाइक पर खड़ा होकर स्टंट। सड़क पर दौड़ रही दूसरी गाड़ियां। रील्स के चक्कर में जान से खिलवाड़।

* अररिया – दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग। दमकल की टीम ने भीषण आग पर पाया काबू। शराब और जूट लदे ट्रकों के बीच हुई टक्कर। राजस्थान से गुवाहाटी जा रहा था शराब लदा ट्रक। अररिया से सिकटी जा रहा था जूट लदा ट्रक। फारबिसगंज के बरार ढाबा 4 लेन पर हुआ हादसा।

  • मुजफ्फरपुर-  मुजफ्फरपुर की बबिता को आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित। स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित होंगी बबिता गुप्ता। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की श्रेणी में मिलेगा बबिता को सम्मान।

·       सीतामढ़ी – परवेज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा। अवैध संबंध के कारण की गई थी हत्या। प्रेमिका ने दी थी प्रेमी की सुपारी। 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर को किया था हायर। प्रमिका और एक अन्य युवक गिरफ्तार।

 

·       बेगूसराय –  शादी समारोह में फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल। पूर्व विधायक के बेटे पर फायरिंग का है आरोप। बखरी के पूर्व विधायक रामानंद राम के बेटे पर है आरोप। एस0पी0 ने दिए वायरल वीडियो के जांच के आदेश, कहा- आरोपी की पहचान कर की जाएगी कार्रवाई।

·       नालंदा – बिहार को मिले 1978 नए दारोगा। 731 महिला दारोगा ने भी ली शपथ। डीजीपी ने नए दारोगा को दिलाई शपथ। नए दारोगा ने पासिंग आउट परेड में लिया भाग।

·       पूर्णिया – मौसम विभाग के ऑफिस में मिला रसेल वाइपर। बाल-बाल बची मौसम वैज्ञानिकों की जान। काफी मशक्कत के बाद निकाला गया सांप। बहुत जहरीला होता है रसेल वाइपर। 150 साल पुरानी बिल्डिंग में चल रहा है ऑफिस।

·       गोपालगंज – दो ट्रकों की भीषण टक्कर में उपचालक की मौत। बरौली थाना क्षेत्र के प्यारेपुर के पास एन0एच0-27 पर हुआ हादसा। यू0पी0 के बस्ती जिले का रहने वाला है मृतक विशाल चौहान।

  • गोपालगंज – होली को लेकर पुलिस अलर्ट। मद्य निषेध विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान। पुलिस ने 55 लोगों को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार लोगों में 18 तस्कर शामिल। बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस की कार्रवाई।

·       लखीसराय- होली को लेकर पुलिस अलर्ट। चेक पोस्ट पर कघन वाहन चेकिंग अभियान। अवैध शराब कारोबारियों पर पैनी नजर।

·       आरा- मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई। शराब लदा मिनी ट्रक जब्त। ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार। चंडीगढ़ से लाई जा रही थी शराब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *