16 अक्तूबरः भारतीय इतिहास एक नजर

विविध

16 अक्तूबर 1788: मराठों ने शाह आलम को दिल्ली की गद्दी पर बिठाया।
16 अक्तूबर 1905: लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन। बंगाल का विभाजन राष्ट्र के इतिहास में एक मोड़ ले आया और इसका हर ओर भारी विरोध हुआ। इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाया गया और ढेरों जुलूस निकाले गए तथा हर तरफ वन्दे मातरम् के नारे गूंज उठे।
16 अक्तूबर 1942: चक्रवाती तूफान से बंगाल की खाड़ी में लाखो लोग मारे गये।
16 अक्तूबर 1959: राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना की।
16 अक्तूबर 1968: हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
16 अक्तूबर 1978:- भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया।
16 अक्तूबर 2002: 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
16 अक्तूबर 2003: मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को 2003 में फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
16 अक्तूबर 2005: जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
16 अक्तूबर 2007: भारत के प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को सूचित किया कि भारत असैन्य परमाणु सहयोग के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बारे में संदिग्ध है।
16 अक्तूबर 2011: भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उम्र का ‘शतक’ बना चुके फ़ौजा सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आठ घंटे से अधिक समय में फिनिश लाइन पार की।
16 अक्तूबर 2012: सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।

16 अक्तूबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1896: सेठ गोविन्द दास – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार का जन्म जबलपुर, मध्यप्रदेश में हुआ। (निधन : 18 जून 1974, मुम्बई)
1944: लच्छू महाराज – पंडित बाजीनाथ प्रसाद, भारत के जानेमाने तबला वादक का बनारस, उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ। (निधन : 27 जुलाई, 2016, बनारस)
1948: हेमा मालिनी – हेमा मालिनी आर० चक्रवर्ती, भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, डूीम गर्ल और भरतनाट्यम की नृत्यांगना का तिरुच्चिराप्पल्ली, तमिल नाडु में जन्म हुआ।
1952: पागल मोहन – अभिनेता का जन्म हुआ। (निधन : 10 जून 2019, मुम्बई)
1982: पृथ्वीराज सुकुमारन – अभिनेता का तिरुवनन्तपुरम, केरल में जन्म हुआ।

16 अक्तूबर को इनकी होती है पुण्यतिथि
1983: हरीश चंद्र महरोत्रा – भारत के महान भौतिक वैज्ञानिक और गणितज्ञ का प्रिंसटन, अमेरिका में एक सम्मेलन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। (जन्म: 11 अक्टूबर 1923, कानपुर)
1994: गणेश घोष – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी का कोलकाता में निधन हुआ। (जन्म: 22 जून 1900, चटगाँव, बांग्लादेश)

16 अक्तूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व खाद्य दिवस: विश्व खाद्य दिवस पर, संयुक्त राष्ट्र ने भोजन की कमी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया, क्योंकि एक अरब लोग अभी भी भूखे हैं।
  • विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस: पृथ्वी पर प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी चीज से एलर्जी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसकी जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष 16 अक्तूबर को पुरे विश्व में विश्व एलर्जी जागरूकता दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *