बक्सरः भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल बक्सर के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री देश रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के 99 वां जन्मदिन पर सुशासन दिवस को साकार करने हेतु विधि प्रकोष्ठ बक्सर के बैनर तले भाजपा लीगल सेल बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बक्सर के चर्चित सिटी पैलेस में विधिक परामर्श का शिविर लगाया गया जिसमें बक्सर के सैकड़ों गरीब लाचार असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की फौजदारी और दीवानी मुकदमों में निदान दिलाने हेतु (मुफ्त में )नि:शुल्क कानूनी सलाह दी गई तथा कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा यह भी कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी व संगठन संबंधित मुकदमों में नि: शुल्क सहायता प्रदान की जायेगी साथ ही साथ लीगल सेल बक्सर के द्वारा पंचायत स्तर पर विधिक परामर्श शिविर के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को उनकी मुकदमों से निजात दिलाने हेतु लीगल सेल कानूनी सलाह देगी!

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह के साथ-साथ लीगल सेल बक्सर के जिला संयोजक सुमन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई जिसका संचालन जिला महामंत्री निर्भय राज जी रेणु रण विजय ओझा के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यक्रम में सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ-साथ भारत भूषण महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि दी गई !

पुष्पांजलि के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला चंद्रवंशी,जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजवंश सिंह के अलावे जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह के द्वारा…पूर्व प्रधानमंत्री के नक्शे कदम पर चलने वो देश हित में कार्य करने की संकल्प ली गई ,उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से .. लीगल सेल के अधिवक्ता मनोरंजन पाठक मनोज कुमार श्रीवास्तव बसंत कुमार चौबे सुरेंद्र कुमार सिंह मारकंडे पाठक, राजीव भगत अनिल कुमार श्रीवास्तव सत्यम श्रीवास्तव शशि भूषण राय विनोद कुमार मिश्रा राकेश ओझा ऊर्फ लाला जयनाथ राम तेजप्रताप सिंह मदन दूबे अखिलेश राय लाल बाबू राय की अलावे भाजपा के. पदाधिकारी व कार्यकर्ता..उपस्थित रहे!

