भाजपा के लिए जन सेवा ही परम कर्तव्य, बिहार को कलंकित करने वालों से मुक्ति का लें संकल्प-विजय कुमार सिन्हा

देश

सत्ता ही राजद की सर्वोच्च प्राथमिकता,जनसरोकार से कोई लेना देना नहीं,

आसुरी विचारधारा के सफाया के बाद ही बिहार का कल्याण सम्भव,

भ्रष्टाचार और वंशवाद महागठबंधन के घटक दलों की पूंजी,

सेवा भाव की जगह मेवा के लिए समझौता करने वाले खो देते हैं जनता का विश्वास

पटना,15 जनवरी 2024

भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार को कलंकित करने वालों का सफ़ाया तय है। इन्हें सत्ताच्युत किये बिना बिहार का कल्याण सम्भव नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि आजादी के अमृत काल में देश साक्षी है कि भाजपा के लिए जनसेवा परम कर्तव्य है।आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आर्थिक, सांस्कृतिक औऱ सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भाजपा दिन रात कार्य कर रही है। सामान्य स्वच्छता अभियान के वाद देश के लाखों मंदिरों के परिसर को स्वच्छ बनाने के विशेष अभियान में प्रधानमंत्री स्वयं झाड़ू लगा रहे हैं। इससे प्रेरणा लेकर करोड़ों देशवासिओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार वासियों के लिए संकल्प का दिन है। उन्हें बिहार को कलंकित करने वालों से मुक्ति प्राप्त करने का प्रण लेना होगा। राज्य की जनता देख रही है कि किस प्रकार राजद सुनियोजित ढंग से राज्य के खजाना को लूटने का अभियान चला रहा है। इन्हें जनसरोकार से कोई मतलब नहीं है। सत्ता में बने रहना इनकी पहली और अंतिम प्राथमिकता है। बिहार ने इन्हें 1990 से 2005 की अवधि में झेला है। प्रोफेशनल, व्यापारी, डॉक्टर, इंजिनीयर, छात्र और शिक्षक सभी खराब औऱ ध्वस्त कानून व्यवस्था का शिकार होकर पलायन कर गए। लाखों लोगों ने भाजपा के नेतृत्व में संघर्ष किया। जंगल राज से मुक्ति मिली। सुशासन के लिये भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। पर राजद की फिर से सत्ता में वापसी के बाद बिहार में फिर जंगल राज का उद्भव हुआ।

श्री सिन्हा ने कहा कि भ्रष्टाचार औऱ वंशवाद महागठबंधन के घटक दलों की पूंजी है। जदयू भी इस गठबंधन में कराह रहा है। भाजपा के साथ बिहार में सरकार में रहते हुए जदयू भी विकास की मुख्य धारा में था। पर राजद के साथ जाने पर इन्हें भी भ्रष्टाचार, अपराध औऱ वदहाली का साथी बना दिया गया है। राजद ने जदयू को तोड़ने के लिए भी इंतजाम कर लिया है।

श्री सिन्हा ने कहा आज के दिन भगवान विष्णु ने असुरों का नाश शुरू किया था। बिहार की जनता भी कमर कस चुकी है। आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल भी अपने पाप के कारण समाप्त हो जायगी।

श्री सिन्हा ने कहा कि सेवा भाव से विहीन लोग केवल मेवा पाने के लिए समझौता करने पर उतारू हैं। उनके इस व्यवहार और विचारधारा को बिहार की जनता भली-भांति समझ चुकी है। ऐसे लोग हमेशा जनता का विश्वास खो देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *