पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

देश

पटना, 30 जनवरी। बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर गहरा दुख जताया है तथा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि ब्रह्मानंद मंडल समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।

उन्होंने कहा कि तीन बार सांसद रहने वाले ब्रह्मानंद मंडल का मुंगेर में रेल सड़क पुल में अहम योगदान था। रेल सड़क सह पुल के निर्माण की स्वीकृति कराने को लेकर ब्रह्मानंद मंडल ने मुंगेर में आमरण अनशन किया था। वे अपने क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *