भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी : सम्राट चौधरी

देश


पार्टी सभी लोग पीएम मोदी के सिपाही : विजय कुमार सिन्हा

Ex MLC रणबीर नंदन के जन्मदिन पर लगा कार्यकर्ताओं जमावड़ा


पटना: भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है और यहां कार्यकर्ताओं के हितों का सदैव ख्याल रखा जाता है। ये कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का। श्री चौधरी बुधवार को भाजपा के वरीष्ठ नेता व पूर्व विधान पार्षद डॉ रणबीर नंदन के आवास पर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां का साधारण कार्यकर्ता भी मंत्री, विधायक व नेता बन सकता है और इस पार्टी में परिवारवाद न के बराबर है। इस मौके पर भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा में न कोई बड़ा नेता है न कोई छोटा सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के सिपाही हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सकरार जनहित के लिए पहले भी कार्य करती रही है और आगे भी करेगी। यहां आकर अनुभव हुआ है कि रणबीर नंदन जी युवा, छात्र व महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है और इनकी लोकप्रियता का फायदा भाजपा को मिल रहा है। इससे पूर्व भाजपा, जदयू व हम सहित एनडीए के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दोनों उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर डॉ रणबीर नंदन ने कहा कि मेरे जन्मदिन के मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री जी आये और कार्यकर्ताओं को स्नेह दिया यही भाजपा की खूबसूरती है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में हर वर्ग का ख्याल पहले भी रखा गया था और इस बार भी नीतीश, सम्राट व विजय की जोड़ी बिहार के विकास में अपना योगदान देगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह, भाजपा नेता अतुल कुमार, हम के प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह, भाजपा युवा मोर्चा की युवती प्रकोष्ठ अध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अजीत दुबे, नरेश कुमार कर्ण,भाजपा नेता अमर सिन्हा, रंजीत कुमार, अमित राज, जदयू नेता श्याम पटेल, शादाब आलम, अनंत कुमार, अनिमेश कुमार, रवि प्रकाश ज्योति, नीता सिन्हा, शालिनी सिन्हा, सुषमा सिन्हा, समीक्षा कुमारी, कृष्णा कुमारी, सोनी निषाद, सोनी कुमारी धीरज सिन्हा, अवधेश कुमार सिन्हा, मनोज निषाद, राजेश कुमार,शैलेश सिन्हा, राजाराम सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा, जदयू, लोजपा व हम के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *