09 फरवरी का इतिहास, एक नजर

विविध


09 फरवरी 2023, (अंग्रेजी वर्ष का 40वाँ दिन) आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो।
सबको मेरा प्रातः नमन।

09 फरवरी 1757 राबर्ट क्लाइव ने अलीनगर संधि के जरिए कलकत्ता: अब कोलकाता: को सिराजुदौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण वाले इलाके में शामिल कर लिया।
09 फरवरी 1824 उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
09 फरवरी 1931 भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया। पहला सचित्र टिकट 1931 में सामने आया। पुराना किला, दिल्ली के किले और सरकारी इमारतों को दर्शाने वाले छह का सेट, कलकत्ता से नई दिल्ली में सरकार के कदम को चिह्नित करने के लिए जारी किया गया था।
09 फरवरी 1933 साने गुरुजी ने नासिक जेल में रहते हुए श्याम की माँ पुस्तक लिखना शुरू किया।
09 फरवरी 1951 स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
09 फरवरी 1969 देश के छह राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा।
09 फरवरी 1971 अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वीं पर लौटा।
09 फरवरी 1973 बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
09 फरवरी 1986 हेली का धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करते हुए सूर्य से अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचा।
09 फरवरी 1999 भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई।
09 फरवरी 2009 सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया।
09 फरवरी 2010 भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।

09 फरवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1911 बाबूभाई जे. पटेल – राजनीतिज्ञ का नडियाद, गुजरात में जन्म हुआ। (निधन: 19 दिसंबर 2002, गांधीनगर, गुजरात)
1922 सी. पी. कृष्णन नायर – भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक का कण्णूर, केरल में जन्म हुआ। (निधन: 17 मई 2014, मुम्बई)
1929 अब्दुल रहमान अंतुले – महाराष्ट्र से राजनीतिज्ञ का रायगढ़, महाराष्ट् में जन्म हुआ। (निधन: 2 दिसंबर 2014, मुम्बई)
1945 श्याम चरण गुप्ता – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ का चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में जन्म हुआ। (निधन: 9 अप्रैल 2021, दिल्ली)
1958 अमृता सिंह – भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का हदाली, पाकिस्तान में जन्म हुआ। इनके पति (1991–2004) सैफ़ अली ख़ान एवं माता-पिता रुखसाना सुल्ताना, शविंदर सिंह थे।
1968 राहुल रॉय – भारतीय फ़िल्म अभिनेता का कोलकाता में जन्म हुआ।
1984: उदिता गोस्वामी – भारतीय मॉडल और अभिनेत्री का देहरादून में जन्म हुआ था।

09 फरवरी को इनकी होती है पुण्यतिथि
1899 बालकृष्ण चापेकर – स्वतंत्रता सेनानी को यरवदा, महाराष्ट्र कारागृह में फाँसी पर लटका दिया गया। बालकृष्ण तथा दामोदर चापेकर ने जून, 1897 ई. में महारानी विक्टोरिया के ‘हीरक जयन्ती’ समारोह के अवसर पर दो ब्रिटिश अधिकारियों रैण्ड और ले. एम्हर्स्ट की हत्या कर दी थी। (जन्म: 1873, पुणे, महाराष्ट्र)
2000 शोभना समर्थ – भारतीय अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता का पुणे में निधन हुआ। इनकी दो बेटियाँ नूतन और तनुजा भी शानदार फिल्मी अभिनेत्रियाँ थी। (जन्म: 17 नवंबर 1916, मुम्बई)
2006 नादिरा – फ़रहत एज़ेकेल नादिरा, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री का भाटिया हॉस्पिटल, मुम्बई में निधन हुआ। (जन्म: 5 दिसंबर 1932, बगदाद, इराक)
2008 बाबा आमटे – अपना पूरा जीवन कुष्ठ रोगियों के कल्याण पर लगाने वाले का आनंदवन, वरोरा, महाराष्ट्र में निधन हुआ। (जन्म: 26 दिसंबर 1914, हिंगणघाट, महाराष्ट्र)
2012 ओ. पी. दत्ता – भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक का मुम्बई में निधन हुआ। उन्होंने बॉर्डर, रिफ्यूजी जैसी कई सुपरहिट फिल्में लिखीं जिन्हें उनके बेटे जे पी दत्ता ने ही डायरेक्ट किय़ा था। उनकी हालिया रिलीज फिल्म उमराव जान की रिमेक थी। (जन्म: 1922, गुजरांवाला, पाकिस्तान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *