भाजपा मोर्चा की संयुक्त सदस्यता कार्यशाला शुक्रवार को, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भी रहेंगे उपस्थित

देश

पटना, 29 अगस्त। भाजपा मोर्चा की संयुक्त सदस्यता कार्यशाला का आयोजन कल यानी शुक्रवार को पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया है। इस कार्यशाला में भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी जुटेंगे, जिन्हें पार्टी के दिग्गज नेता सदस्यता का रिकॉर्ड कायम करने का मूलमंत्र देंगे।

बिहार सदस्यता अभियान समिति के संयोजक सह पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज बताया कि इस कार्यशाला में सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला में सदस्यता अभियान में 1 करोड़ नए सदस्यों के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर विचार साझा किया जाएगा।

रविंद्र भवन में आयोजित कार्यशाला में किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इसके अलावा इस कार्यशाला में सभी जिलों के प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सदस्यता प्रभारी भी भाग लेंगे।

इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री, सदस्यता अभियान के बिहार प्रभारी और गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह सहित बिहार सदस्यता अभियान समिति के सभी चार सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *