बिहार में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य : जीवेश मिश्रा

देश

सर्वस्पर्शी , सर्वग्राही होगा सदस्यता अभियान : जीवेश मिश्रा

भाजपा के सदस्य बेहतर राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगते हैं : अनिल शर्मा

पटना, 31 अगस्त। बिहार भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक और प्रदेश के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान दो सितंबर से प्रारंभ होने वाला है। इसके तहत बिहार में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के तहत हम सभी लोगों तक जाएंगे और उसे भाजपा का सदस्य बनाएंगे। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहार में सदस्यता अभियान की जो टोली बनी है उसकी कार्यशाला 21 अगस्त को तथा 30 अगस्त को संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला संपन्न हुई है। आज सभी बूथों पर कार्यशाला को लेकर बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि पांच प्रकार से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते है । समाज के सभी वर्गों तक हम पहुँचेंगे और सभी को सदस्य बनाएंगे।

इस सदस्यता अभियान की शुरुआत दो दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्य बनकर करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलती है। इसके तहत छह वर्षों में पुराने सदस्य भी नए सदस्यों के साथ पुनः सदस्यता ग्रहण करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री फिर से सदस्यता लेंगे। उन्होंने कहा कि दो सितंबर से यह अभियान देश मे शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन सितंबर को प्रदेश स्तर पर सभी वर्गों के प्रमुख लोगों का सदस्यता कराने का काम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सितंबर को यह अभियान शुरू हो जाएगा लेकिन प्रदेश स्तर पर तीन सितंबर को बड़े पैमाने पर इसकी शुरुआत की जाएगी। चार सितंबर को बिहार के सभी 9 प्रमंडलों में केन्द्रीय मंत्री व वरीय नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक हम पहुँचेंगे और सदस्यता ग्रहण कराएंगे।

उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर वरीय नेताओं, मंत्रियों, विधायक, सांसद द्वारा सदस्यता अभियान करेंगे और 11 से 17 सितंबर तक महा अभियान चलाएंगे। इसके तहत बिहार के सभी केन्द्रीय मंत्री,बिहार सरकार के मंत्री,राज्यसभा एवं लोकसभा सांसद,विधायक,विधानपार्षद सहित समर्थित जनप्रतिनिधि अपने – अपने क्षेत्रों में इस अभियान को लेकर प्रवास करेंगे और पदयात्रा करेंगे। इस दौरान वे प्रत्येक गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।

श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले बार हमलोगों ने 2014 के सदस्यता अभियान में करीब 68.86 लाख लोगों को सदस्य बनाया था जबकि 2019 में 30 लाख लोगों को सदस्य बनाया था। यानी करीब एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाया गया था। इस बार भाजपा के लोगों ने लक्ष्य 1 करोड़ से ज्यादा का बनाया है।

इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधान पार्षद अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान के तहत परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो भी सदस्य बनते हैं वह राष्ट्र निर्माण की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत दो सितंबर से पूरे देश मे शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के तहत हम समाज के सभी वर्गों तक जाएंगे और उन्हें सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हमारा प्रयास है कि हम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचे और उन्हें भाजपा के साथ जोड़ें। इससे सदस्यों की संख्या भी बढ़ेगी और पार्टी का आधार विस्तार होगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा में जो सदस्य होते हैं उन्हें भी फिर से सदस्य बनना पड़ता है।

इस प्रेस वार्ता में एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, रत्नेश कुशवाहा, लाजवंती झा, ओमप्रकाश भुवन,
मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, मीडिया सह प्रभारी अमीत प्रकाश बबलु, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *