भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पहुंचे बेतिया

देश

सांसद डॉ. संजय जायसवाल व तमाम कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

विधायक उमाकांत सिंह के आवास पहुंचे भाजपा अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, लड्डुओं से तौलकर किया गया अभिनन्दन

बेतिया जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत, काली मंदिर में की पूजा अर्चना

राष्ट्रवाद, देशभक्ति को मजबूती देने के लिए प्रत्येक परिवार से कम से कम भाजपा का एक सदस्य बनाना हमारा लक्ष्य : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 31 अगस्त। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल आज बेतिया पहुंचे जहां सांसद डॉ. संजय जायसवाल , विधायक उमाकांत सिंह के अलावा तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल कई मौके पर भावुक भी नजर आए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक डॉ. जायसवाल आज बेतिया पहुंचे। यहां पावर हाउस चौक पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ शानदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोगों का उत्साह और भाजपा के प्रति अपार श्रद्धा मुझे हमेशा ऊर्जा प्रदान करती है। इससे पहले पिपरा रिलायंस पंप पर भी कार्यकर्ताओं एवं हरि वाटिका चौक पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बिहार सरकार में मंत्री रेणु देवी, विधायक भागीरथी देवी भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल अपने बेतिया दौरे के क्रम में सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित चनपटिया के विधायक उमाकांत सिंह के आवास पर पहुंचे जहां स्वागत में उन्हें लड्डूओं से तौलकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भावुक भी नजर आए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि यह स्नेह ही मेरे जीवन की सच्ची पूंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।

इससे पहले पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र सीमा आरंभ पर बेतिया के सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल एवं संगठन जिला रक्सौल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन किया गया ।

बेतिया जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में गोबरसही चौक पर मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बाबा गणिनाथ मेले का उद्घाटन कर बाबा से सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की। बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. जायसवाल काँटी स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त बिहार की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर के महंत पंडित श्याम नारायण झा ने दिलीप जायसवाल , सतीश चंद्र दुबे व पूर्व मंत्री अजीत कुमार को पूजा अर्चना के उपरांत मां का चुंदरी आशीर्वाद स्वरूप में भेंट किया।

इस क्रम में भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि बिहार में हम भाजपा के डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर एक परिवार से राष्ट्रवाद व देशभक्ति को मजबूत बनाने के लिए भाजपा का कम से कम एक सदस्य बनाना हमारा लक्ष्य है। निर्धारित समय सीमा के अंदर हम इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की अपील की।

इससे पहले मंदिर के निकट पूर्व मंत्री अजीत कुमार एवं केंद्रीय राज्यमंत्री सतीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *