
डॉ. सुरेन्द्र सागर
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ सेना के शौर्य और साहस के बदौलत पूरी दुनिया में भारत की सामरिक शक्ति का अहसास कराने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहली भारत -पाक युद्ध के बाद पहली बार बिहार आगमन को लेकर भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल चरम पर पहुँच गया है. चारो ओर बिक्रमगंज में शुक्रवार को पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रचार- प्रसार, जनसंपर्क और न्योता बाँटने का अभियान अब अंतिम दौर में पहुँच गया है. भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिक्रमगंज आगमन को ले सरगर्मियां देखी जा रही है. प्रधानमंत्री की सभा में अधिक से अधिक लोगों की जन भागीदारी सुनिश्चित कराने में सब के सब लगे हुए हैं. इस बीच आरा के भाजपा विधायक और पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र के धोबहाँ बाजार, गंगहर, महुली, प्रतिष्ठानपुर, भकुरा, दौलतपुर, रामापुर, सनदियाँ, शहरी क्षेत्र आरा समेत कई गावों और टोलों में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने का न्योता दिया. उन्होंने आरा विधानसभा से बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, महिला एवं आम जनमानस के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने की अपील की. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन देश पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर उसकी रीढ़ तोड़ देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन करने बिक्रमगंज पहुँचने की लोगों से अपील करते हुए विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह देश के प्रति एकता, अखंडता, देशभक्ति, जज्बा, स्वाभिमान और सम्मान को प्रदर्शित करने का मौका है. इस मौके का साक्षी बनकर आरा के लोग नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा – एनडीए सरकार और तीनो सेनाओं के प्रति समर्थन और सम्मान का परिचय दें. यह अवसर ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सभा कोई सामान्य सभा नहीं है. इस सभा से दुनिया को भारत की सैन्य ताकत का अहसास होने वाला है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सभाओं पर पूरी दुनिया की नजर है और पूरा विश्व भारत की सैन्य कार्रवाई पर रिसर्च करने में जुटा हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की हुई बर्बादी की जो तस्वीरें दुनिया ने देखी है उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व पटल पर एक मजबूत नेता बनकर भी उभरे हैं. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सामने सामरिक दृष्टिकोण से एक सशक्त देश के रूप में उभर कर सामने आया है. इसलिए बिक्रमगंज में आयोजित पीएम मोदी की सभा असाधारण सभा है और बड़ी संख्या में लोग इस सभा में शामिल होने के लिए कमर कस कर बिक्रमगंज के लिए निकलें और इस ऐतिहासिल पल का साक्षी बनें.

आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ भाजपा नेता रविशंकर सिंह उर्फ दीपक सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लव पाण्डेय,भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोबिन कुशवाहा,अजय सिंह,डाल्टन कुशवाहा,दीपनारायण सिंह,वीरेंद्र यादव,सरोज सिंह,मोहन शर्मा, पवन कुमार,चंदन शर्मा, चंद्रदीप बीन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. ये सभी भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लोगों को आमंत्रित करने के लिए न्योता बाँटने में दिन रात जुटे हुए हैं.

