कुशवाहा समाज राजद के परिवारवादी राजनीति का शिकार नहीं बनेगा – उमेश सिंह कुशवाहा

देश

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर राजद पर करारा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू परिवार का कुशवाहा प्रेम सिर्फ चुनावी ढकोसला है। लच्छेदार और लुभावने भाषणों से जनता को दिग्भ्रमित करना राजद की पुरानी कार्य संस्कृति रही है। सत्ता में आने के बाद यही लोग जनता को लूटकर अपनी तिजोरी भरने में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुंह में राम बगल में छुरी वाली कहावत राजद के लिए चरितार्थ होती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद परिवारवाद का प्रतीक है। सत्ता का दुरुपयोग कर अपने परिवार के सदस्यों को फ़ायदा पहुंचाना राजद की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। बिहार का कुशवाहा समाज जागरूक है और राजद के असली चरित्र को भी समझ चुका है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार किसी भी समाज का सगा नहीं हो सकता है, इनकी प्राथमिकताएं पहले से तय है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुशवाहा समाज किसी भी कीमत पर राजद के परिवारवादी राजनीति का शिकार नहीं बनेगा।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू परिवार की पूरी राजनीति भ्रष्टाचार से शुरू होकर परिवारवाद तक सिमट जाती है। समाजवाद के नाम पर लालू परिवार ने अब तक बिहार की जनता को सिर्फ़ छलने का काम किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जनसेवा और सुशासन के प्रतीक है और हमारे नेता के प्रति समाज के हर वर्ग का अटूट विश्वास क़ायम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद के 15 वर्षों के शासन में एकमात्र लालू परिवार का विकास हुआ। अपना राजनीतिक हित साधने के लिए जनता को बरगलाने का खेल अब बिहार में नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *