शिक्षक दिवस के मौके पर अटल शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

देश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक देश निर्माण और समाज निर्माण का अवसर प्रदान करते हैं : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना, 5 सितंबर। बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में आज शिक्षक दिवस के मौके पर अटल शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कई शिक्षकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि शिक्षको की तुलना किसी से नहीं कि जा सकती है। शिक्षक ही दीपक की तरह खुद अपने को जलाकर बच्चों में ज्ञान एवं संस्कार का प्रसार करते हैं एवं समाज एवं राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि वही बच्चे भविष्य बनते हैं इसलिए शिक्षकों को सभी को सम्मान देना चाहिए।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि शिक्षक सही अर्थों में मार्गदर्शक होते हैं और समाज मे ज्ञान की रोशनी फैलाने का काम करते हैं। मनुष्य में आये अंधकार को शिक्षक ही ज्ञान रूपी रोशनी से प्रकाशमय कर देता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक देश निर्माण और समाज निर्माण का भी अवसर प्रदान करते हैं ।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख ने कहा कि वह शिक्षक के महत्व को जानते हैं क्योंकि उनके माता-पिता भी शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश सफल और मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल व्यक्ति को महान बनाते है बल्कि देश और समाज के निर्माण में भी उनकी अहम भूमिका होती है।

समारोह की अध्यक्षता आयोजन समिति के संयोजक प्रोफेसर गणेश प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व कुलपति प्रोफेसर रास बिहारी सिंह ,प्रोफेसर ध्रुव कुमार सिंह, प्रोफेसर रोहित कुमार सिंह,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने भी लोगों को भी संबोधित किया।

इस मौके पर डॉ विनोद शर्मा, डॉ उषा विद्यार्थी, अशोक भट्ट, अमीत प्रकाश “बबलु” आशुतोष शंकर ,, विनय बिहारी,दिनेश सिंह,नागेंद्र सिंह, मृत्युंजय चौधरी, ई आदित्य विशुनदेव यादव,सिवप्रसन्न यादव,अरविंद कुमार सिंह ,अनिल कुमार,सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ मनीष रंजन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *