राजद ने बिहार में अपराध पैदा किया उसे इस पर बोलने का हक नहीं : डॉ. दिलीप जायसवाल

देश

देश सुरक्षित रहे,इसके लिए जो भी करना पड़े,भाजपा करेगी: डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना 8 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसने बिहार में अपराध पैदा किया हो उसे अपराध पर बोलने का हक नहीं है।

उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा हाल में जारी आपराधिक घटनाओं की सूची जारी करने पर कहा कि पहले उन्हें राजद काल के अपराधिक घटनाओं की सूची जारी करनी चाहिए।

डॉ. जायसवाल ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राजद को पहले की गई गलतियों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है और इसके लिए जो भी करना पड़े उसे करना चाहिए। इससे भाजपा कभी पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कश्मीर से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर कहा कि 75 वर्षों तक राहुल गांधी के पिता, दादी, नाना सत्ता में रहे, उन्होंने कश्मीर के लिए क्या किया? दरअसल, राहुल गांधी के पास कुछ काम नहीं है। जनता ने इन्हें नकार दिया है ।

आम आदमी पार्टी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि इस पार्टी की स्थापना भ्रष्टाचार और घोटाले की बुनियाद पर हुआ था और अब इसके ही नेता इन्हीं आरोपों में जेल जा रहे हैं। पार्टी कहां जा रही है, यह समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *