विदेश में पिकनिक यात्रा के बाद विधानसभा उप चुनाव में अपनी प्रत्यक्ष हर को देखकर आभार यात्रा का ढोंग करने लगे हैं तेजस्वी यादव : अरविन्द सिंह

देश

बिहार के जनता का रुपया चोरी में कोर्ट से कनविक्टेड जनता की अदालत में हाजिर होने जा रहे हैं :- अरविन्द सिंह

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार जब बाढ़ जैसी भीषण आपदा से जूझ रहा था तो तेजस्वी यादव अपना गैर जिम्मेदाराना एवं नाकामी पूर्ण रवैया दिखाते हुए जनता के पीड़ा के समय में विदेश पिकनिक यात्रा पर आराम फरमाने चले गए थे। जबकि जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया और अब विधानसभा उप चुनाव में अपनी प्रत्यक्ष हर को देखकर आभार यात्रा का ढोंग करने लगे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

बिहार के जनता का रुपया चोरी में कोर्ट से कनविक्टेड जनता की अदालत में हाजिर होने जा रहे हैं। जबकि बिहार की जनता पहले से ही फैसला और मन दोनों बना चुकी है फिर एक बार एनडीए सरकार। यात्रा कर रहा है सावन में मछली खाने वाला व्यक्ति, जबकि यात्रा तो करनी चाहिए थी, कृष्ण भक्त को जो इसका हकदार है बड़ा बेटा होने के कारण, लेकिन राजद में घोटाले का बोलबाला है, बिहार की जनता सब जानती है।

एनडीए सरकार और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सालों भर जनता के बीच में रहते हैं और बाढ़ जैसी भीषण आपदा के समय में भी जनता के बीच में ही थे। बिहार की जनता प्रबुद्ध है वह सब जानती है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी यात्रा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं और विधान सभा उप चुनाव के समय में जनता को अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए याद कर रहे हैं। वें आपदा के समय में जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिए थे और विदेश यात्रा पर पिकनिक सैर सपाटा एवं आराम फरमा रहे थे।

दूसरे चरण के यात्रा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी जन आक्रोश को देखते हुए उसमें कटौती की है। और कोशिश किए हैं कि अपने दागदार छवि और कनविक्टेड चरित्र को लेकर जनता के बीच में नहीं जाएं।

श्री अरविन्द ने कहा कि जनता जनार्दन को एनडीए सरकार द्वारा बिहार में स्थापित की गई सुशासन, रोजगार उन्मुख नीतियां और एनडीए सरकार के काम पर भरोसा है। एनडीए सरकार विधानसभा उपचुनाव में मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास एवं मा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के उपलब्धियां के बदौलत एनडीए सरकार विधानसभा उपचुनाव और आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेगा और बिहार में राजद का सुफड़ा साफ कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *