क्या तेजस्वी यादव अपने यात्रा के दौरान खोलेंगे अपने पिता के द्वारा किए गए घोटालों का राज..? :-अरविन्द सिंह

देश

लगातार हार के बाद गफलत यात्रा के जरिए लोगों को सब्जबाग दिखाकर लुभाने का प्रयास करेंगे सत्ता लोलुप्त तेजस्वी यादव :- अरविन्द सिंह

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि लगातार चुनावों में हार को देखते हुए कार्यकरता यात्रा कर के लोगों को लुभाने का प्रयास करेंगे सत्ता लोलुप तेजस्वी यादव। जनता को सिर्फ झूठे वादे करके उन्हें ठगने और भरमाने के कारण धरातल पर अपनी पकड़ लगातार खोते देख जनता द्वारा लगातार फटकार लगने के कारण अब लोगों को पुनः लुभाने के लिए कार्यकर्ता यात्रा का ढोंग कर रहे हैं तेजस्वी यादव।

परिवारवाद के उपज तेजस्वी यादव जी क्या कार्यकर्ता यात्रा निकालेंगे जहां खुद उनकी पार्टी में कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया जाता है, हमेशा से परिवार के लोगों को प्रमुखता दी जाती रही है।

तेजस्वी यादव कर रहे ‘कार्यकर्ता दर्शन संवाद कार्यक्रम’ यात्रा जो पारिवारिक प्रदर्शन है। तेजस्वी यादव चार दिसंबर से मुंगेर में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। जो भोली भाली जनता को अपने पारिवारिक जाल का शिकार बनना है।

श्री अरविन्द ने कहा कि भले श्री तेजस्वी यादव कार्यकर्ता यात्रा निकलें पर किस मुंह से बोलेंगे सिर्फ और सिर्फ लोगों को भरमाने और लुभाने का काम अपनी प्रत्यक्ष हार को देखते हुए करने का काम कर रहे हैं।

राजद में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद हो या विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद हो,या फिर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद हो, या फिर और अन्य प्रमुख पदों पर जो हो उसे पर सिर्फ और सिफ परिवारवाद हावी है। कार्यकर्ता को दूर-दूर तक कोई पूछ नहीं है।

तेजस्वी वास्तव में अगर जनता का साथ चाहते हैं तो उन्हें इमानदारी से यह बताना चाहिए कि उनके पिता एवं माता ने किस प्रकार बेईमानी से पैसा बनाया है। और उन पैसों से उन्होंने दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी में बड़ा सा बंगला खरीदें थे।

पटना में बिहार का सबसे बड़ा मांल बनवाना चाह रहे थे श्री तेजस्वी यादव को यह घोषणा करनी चाहिए कि उनके माता-पिता ने जितने भी घोटाले कर पैसे बनाया हैं। और खुद उन्होंने भी जितना घोटाला कर साम्राज्य खड़ा किया है। वह सब सरकार को वापस करेंगे तभी जाकर जनता उन पर थोड़ा बहुत विश्वास कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *