भोजपुर : इंडियन पब्लिक स्कूल बहियारा में खेल कूद प्रतियोगिता का आगाज, पूर्व सांसद आरके सिन्हा की अध्यक्षता में संचालित स्कूल के बच्चों ने लहराया प्रतिभा का परचम

देश

शाहाबाद ब्यूरो
भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड स्थित बहियारा गांव में पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की अध्यक्षता में और और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वरीय सदस्य सत्येंद्र किशोर सिन्हा के द्वारा मार्गदर्शन में संचालित रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के माहौल में शुरू हुआ। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बंदना सिन्हा और उप प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में शुरू हुए खेल कूद प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने भाग लिया। सबसे पहले नर्सरी और एलकेजी के बच्चों के लिए बोतल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई और फिर यूकेजी के बच्चों के लिए बुक बैलेंसिंग रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों का सीनियर क्लास के बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और उनके हौसले बढ़ाये।

विद्यालय में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 फरवरी तक लगातार चलेगा।प्रतियोगिता के दौरान स्पून एंड मार्बल रेस, थ्री लेग रेस, बनाना रेस, सैक रेस और कबड्डी एवं शब्द चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती गोल्डी कुमारी,कुमारी सोनालिका, प्रियंका श्रीवास्तव, पायल कुमारी, रिया शर्मा, चांदनी कुमारी, शिक्षक नीरज कुमार सिन्हा, कन्हैया कुमार, जन संपर्क पदाधिकारी अखिलेश मिश्रा, कार्यालय सहायक राम अनुज आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया और विजेता बनने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी। खेल कूद प्रतियोगिता की शुरुआत “भारत माता जय” के जयघोष और “वन्दे मातरम” के जयकारे के साथ हुई।खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के बच्चों में खुशी की लहर है। नन्हे मुन्ने बच्चों ने “खेलेगा इंडिया -जीतेगा इंडिया” का खूब नारा भी लगाया।

oplus_2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *