अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को शर्मसार कर रही है कांग्रेस: ऋतुराज सिन्हा

देश

शाहाबाद ब्यूरो
ऋतुराज सिन्हा ने AI समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत को देश को शर्मसार करने वाली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार वैश्विक मंचों पर भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति देशहित से अधिक राष्ट्रविरोध की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और AI क्षेत्र में बढ़ती ताकत को स्वीकार कर रहा है तब इस प्रकार का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
भारत की जनता भारत विरोधी सोच वाली पार्टी के साथ कभी खड़ा नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व देश की जनता से तत्काल माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *