भोजपुरी की लता कहलाने वाली गायिका देवी को पद्म पुरस्कार देने की मांग उठना लाजिमी

मनोरंजन

भोजपुरी की लता मंगेशकर कही जाती है मशहूर गायिका देवी, गायिका देवी को पद्म पुरस्कार देने की उठने लगी है मांग। भोजपुरी गीत संगीत में अगर किसी एक गायिका ने कभी भी अश्लील गाना नहीं गाया तथा जिसका स्टारडम सदैव भोजपुरिया श्रोताओं दर्शकों के मन में रचा बसा रहा तो वह नाम है भोजपुरी की लोकप्रिय लोक गायिका देवी , भिखारी ठाकुर ,महेंद्र मिश्र, शारदा सिन्हा जैसे भोजपुरी के गौरव के मान सम्मान को आगे बढ़ा रहे हैं बिहार की अनमोल रत्न देवी,

इनर मशहूर सिंगरों की विरासत को भी संभालने का काम किया है।

पद्मश्री शारदा सिन्हा ने भोजपुरी में जिस विरासत को खड़ा किया है, उस विरासत को लोकगायिका देवी ने काफी हद तक संभालने की कोशिश की है। जहां एक ओर अश्लील और द्विअर्थी गानों का बोलबाला है, वहीं देवी ने सफल होने के लिए इन चीजों से दूरी बनाई और सुगम लोकसंगीत के जरिए अपनी अलग पहचान कायम की। देश-विदेश में सैकड़ों स्टेज शो कर चुकी देवी ने कभी भी अपनी पारंपरिक शैली को नहीं छोड़ा, सफलता के सोपान पर पहुंचने के बाद भी अपनी सहजता व सुलभता के कारण देवी सदाबहार गायिका के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *