आचार्य किशोर कुणाल का निधन, Ex.MP R.K.Sinha और BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने शोक जताया

देश

दिल्ली/ पटनाः भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद राज्यसभा आर के सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आचार्य किशोर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। आर के सिन्हा ने बताया कि सुबह एक अत्यंत दुखद समाचार मिला। हमारे परम मित्र, भ्राता तुल्य, और आध्यात्मिक सखा, भाई आचार्य किशोर कुणाल जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह हृदय को झकझोर देने वाला समाचार है।

आचारे किशोर कुणाल जी ने अपने जीवन में अध्यात्म, ज्ञान, और मानव सेवा का जो अद्वितीय योगदान दिया, वह सदा हमारे हृदय में अमिट रहेगा। उनकी सरलता, सौम्यता, और मार्गदर्शन ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रेरित किया और सही दिशा दी।

उनकी कमी को शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। यह क्षति न केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी अपूरणीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *