पूर्णिया :- प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे पूर्णिया और यहां उन्होंने 580.87 करोड़ रुपये की 62 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। पूर्णिया के के0 प्रखंड के मजरा पंचायत के भवानीपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया, मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। भवानीपुर गांव में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलों और पूर्णिया के ऐतिहासिक धरोहरों के स्टॉल का निरीक्षण किया तथा कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का लाभुकों के बीच वितरण किया। मजरा में ही मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बने तालाब का भी निरीक्षण किया। इसके अलावे मुख्यमंत्री ने हर घर नल का जल, सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का निरीक्षण किया तथा कामख्या मंदिर प्रांगण में निर्मित विभिन्न योजनाओं का भी उद्घाटन किया। किलकारी की बच्चियों द्वारा नृत्य कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों से मिलकर उनसे बातचीत की।जगह-जगह बच्चों का समूह बनाकर कला का प्रदर्शन किया गया। बच्चों के प्रदर्शन से मुख्यमंत्री काफी उत्साहित हुए और उनकी प्रशंसा की और उन्हें बधाई भी दी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री जीविका दीदियों के स्टॉल पर पहुंचे, यहां उन्होंने जीविका दीदियों के द्वारा गीत गाकर उनका स्वागत किया गया। स्टॉल पर लगाए गए बोर्ड के माध्यम से पूरी जानकारी प्रस्तुत की गई हैं। इसके अलावे मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की और उन्हें सरकार से दी जा रही सुविधाओं का कितना लाभ मिल रहा है इसकी भी जानकारी ली। साथ ही आगे और क्या किए जाने की जरुरत है इस पर भी जीविका दीदियों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की, इस दौरान जीविका दीदियों ने भी अपनी-अपनी बातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा अपने सुझाव भी साझा किए। जीविका दीदियों ने महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर जीविका दीदियों का अभिवादन स्वीकार किया। जीविका योजना के तहत लाभार्थी जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री ने लाभ भी प्रदान किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मजरा के कन्या मध्य विद्यालय में सोलर रुफ टॉप, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा कामख्या +2 उच्च विद्यालय परिसर में मनरेगा के तहत निर्मित होने वाले खेल मैदान का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जरुरतमंदों के बीच चश्मे का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग तीन दर्जन स्टॉलों में जाकर अवलोकन किया। इसमें कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में कृषि रोड मैप के तहत मिलने वाली सुविधाओं को दर्शाया गया था, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। पशु एवं मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा अल्पसंख्यकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बार में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कामख्या मंदिर में जाकर दर्शन किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा पहुंचे, यहां उन्होंने भुटहा मोड़ के निकट प्रस्तावित बाईपास स्थल का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भुटहा मोड़ से मुख्यमंत्री रंगभूमि मैदान पहुंचे, यहां उन्होंने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) के स्थल का अवलोकन किया तथा स्थानीय खिलाड़ियों से संवाद स्थापित किया तथा यहां उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के अलावे और क्या किया जा सकता है इसके बारे में भी चर्चा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नवीनीकृत समहरणालय सभागार का भी उद्घाटन किया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री लेशी सिंह समेत कई विधायक एवं विधान पार्षद मौके पर रहे मौजूद।

