
शाहाबाद ब्यूरो
भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा के जल्द स्वस्थ होकर सामाजिक गतिविधियों में पूर्व की तरह ही सक्रिय होने की कामना के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों ने पृथ्वी पर पूजे जाने वाले सभी देवी देवताओं की प्रार्थना का दौर जारी रखा है. प्रतिदिन विभिन्न मंदिरों में पूजा, अर्चना और प्रार्थना का सिलसिला जारी है. सिद्ध पीठ एवं शक्ति पीठ में भी समर्थक, शुभचिंतक और डॉ. आरके सिन्हा के चाहने वालों की पूजा, अर्चना और प्रार्थना का दौर चल रहा है.
इस बीच डुमरांव के महाराजा चंद्र विजय सिंह और युवराज शिवांग विजय सिंह ने भी पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ ईश्वर से प्रार्थना की है. डुमरांव के महाराजा चंद्र विजय सिंह पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा के करीबियों को फोन कर समय समय पर लगातार उनके स्वास्थ्य के सुधार के सम्बन्ध में जानकारी ले रहे हैं.
पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा के ब्रेन स्ट्रोक के बाद त्वरित गति से दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराने और विशेषज्ञ चिकत्सकों द्वारा फौरन ऑपरेशन किये जाने के बाद से ही देश और दुनिया भर में फैले शुभचिंतकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करना शुरू कर दिया है. पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. विशेषज्ञ चिकित्सकों के प्रयास, शुभचिंतकों की प्रार्थना और ईश्वर की कृपा से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.