धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष बने डॉ. रणबीर नन्दन, बधाइयों का लगा तांता

देश

पटना: बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नन्दन को अध्यक्ष बनाया गया। धार्मिक गतिविधियों में विशेष रुचि लेने वाले डॉ नन्दन को दी गई जिम्मेदारी के बाद बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हमें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी गई है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जो कार्य की जिम्मेदारी दी गई है उसको पूरा करने की कोशिश करूंगा।

ज्ञात हो कि इसका गठन 02 जनवरी 2021 में किया गया था। इस बोर्ड को राज्य के धार्मिक न्यासों के प्रशासन और देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ रणबीर नन्दन को अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर बोर्ड में उत्साह का माहौल है। सभी ने जमकर प्रशंसा की तथा सभी को उम्मीद जगी है कि जो भी अधूरे कार्य होंगे उसको शीघ्र पूरा किया जायेगा। डॉ नन्दन के अध्यक्ष बनाये जाने से एनडीए के तमाम दलों के नेताओं ने इन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *