दर्शना सिंह के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर डुमरी में खुशी का माहौल

देश

2008 में भाजपा से जुड़ीं और आज की तारीख में राज्यसभा सांसद तक का सफर तय किया

बक्सरः     भाजपा यूपी कोटे से दर्शना सिंह को राज्य सभा सांसद बनाए जाने पर उनके मामा घर डुमरी में खुशी का माहौल है। बक्सर जिले के डुमरी निवासी पूर्व विधायक स्व. गंगा बाबू के परिवार के राधारमण सिंह के फुफेरे भाई दिवाकर सिंह की बेटी को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर की है। इसके साथ ही उन्हें अपने गांव के लिए आमंत्रित किया है। मूल रूप से जौनपुर की निवासी दर्शना सिंह के पति इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता हैं। पिता स्व. दिवाकर सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी थे। वर्तमान में वह वाराणसी में रहती हैं। 2008 में भाजपा से जुड़ीं और 2011 में चंदौली जिले की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य बनीं। 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र की मंत्री और 2019 में भाजयुमो की प्रदेश अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। सर्वप्रथम वर्ष 2011 में चंदौली जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2013 में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य। जबकि वर्ष 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं। वह उत्तर प्रदेश भाजयुमो की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं। अब भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। 2008 में राजनीति में कदम रखा। भाजपा से जुड़कर तीन साल कड़ी मेहनत की और 2011 में चंदौली महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनी। दूसरी पारी भी जिलाध्यक्ष की रही। इसके बाद काशी क्षेत्र भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बनीं। 2018 में संगठन ने उन्हें मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 21 जून 2021 को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। दर्शना सिंह ने राजनीतिक सफर की शुरूआत चंदौली बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बाद में कद और बढ़ा तो महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद उन्हें राज्य सभा सांसद बनाया गया है। सांसद बनाए जाने को लेकर राधारमण सिंह, विश्वेन्द्र प्रताप सिंह, पटना नगर निगम के पार्षद रजनीकांत, मुन्ना सिंह, मनीष सिंह, पंकज सिंह, बिकु सिंह,अमन सिंह, छोटे भाई, शिवम सिंह, झुना सिंह, नलिकांत, मुरली मनोहर श्रीवास्तव आदि ने शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *