नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाइयों का सिलसिला, बिनोद श्रीवास्तव ने बैनर लगाकर किया स्वागत

देश


पटनाः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्हें देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर पटना शहर में सैकड़ों की संख्या में बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिनके माध्यम से नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया गया। बैनर-पोस्टरों में उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और राजनीतिक अनुभव की सराहना की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगाए गए इन पोस्टरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।


बिनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना न केवल पार्टी के लिए बल्कि बिहार के लिए भी गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने नितिन नबीन के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। पटना में दिनभर इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और चर्चा का माहौल बना रहा।

कौन हैं बिनोद श्रीवास्तव

राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार सह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं बिनोद कुमार श्रीवास्तव। इन्होंने
2010 में पटना के बांकीपुर विधानसभा से RJD से चुनाव नितिन नवीन के खिलाफ लड़े थे जिसमें दूसरे पोजीशन पर रहे थे।वहीं वर्ष 2014 में मोतिहारी पूर्वी चंपारण से लोकसभा चुनाव फाइट कर चुके हैं, जिसमें दूसरे पोजीशन पर रहे थे। कायस्थ समाज के बिहार के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। RJD में रहकर भी बिहार में 3 बड़ी-बड़ी 10 से 15 हजार के कायस्थों का महासम्मेलन करा चुके हैं। बिनोद श्रीवास्तव ने RJD में रहकर नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा बनने पर पहली बार बिहार आगमन पर पटना में 25 ज्यादा बहुत बड़े- बड़े होर्डिंग लगाकर उनका स्वागत किया। साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *