भोजपुर में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का स्वागत: राजेश सिन्हा

देश

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पहली बार आरा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की गई है। आरा के रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और आरा के भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं श्रमिक कल्याण और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने शनिवार की शाम एक संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस का आयोजन कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आरा आ रहे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के भोजपुर में प्रवेश करने के साथ ही हसनबाजार से भव्य स्वागत होगा। फिर आगे बढ़ते ही संजय सरावगी का भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय जनता द्वारा पीरो, चरपोखरी, गड़हनी,उदवंतनगर, धोबीघटवा में भव्य स्वागत किया जायेगा। धोबीघटवा दलित बस्ती में ही पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी दलित समाज के लोगों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे।यहां मोड़ पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष माल्यार्पण भी करेंगे। यहां से आरओबी पार कर जैसे ही संजय सरावगी आगे बढ़ेंगे तो वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को बड़े तराजू पर बैठाकर लड्डू से तौलेंगे और फूल मालाओं से उनका भव्य एवं शानदार स्वागत करेंगे। आगे बढ़ने पर संजय सरावगी सहजानंद ब्रम्हर्षि, लोक नायक जय प्रकाश नारायण, डॉ.भीम राव अम्बेडकर और आरा पार्क में स्थित वीर बांकूड़ा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे और अपने महापुरुषों को याद कर उन्हें नमन करेंगे। इसके बाद रमना मैदान में स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ठीक सामने स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव -2025 में भाजपा और एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं एवं जनता को धन्यवाद देने और आभार प्रकट करने आरा पहुँच रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुरे जिले में भव्य स्वागत होगा। भाजपा के भोजपुर जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आरा पहुँच रहे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पुरे जिले में भव्य स्वागत और अभिनंदन होगा। ढ़ोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता उनका स्वागत करेगी।भोजपुर में संजय सरावगी का स्वागत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। इसके लिए एक एक कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराएँगे। साथ ही बिहार सहित पुरे देश में हो रहे विकास कार्यों से देश और प्रदेश की हो रही तरक्की की ओर भी जनता का ध्यान आकृष्ट कराएँगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई कहानी गढ़ रहा है, इसे भी प्रदेश अध्यक्ष लोगों के सामने रखेंगे। उधर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मान समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष जिला कोर कमिटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।जिला के पार्टी पदाधिकारियों के साथ होटल ग्रांड के सभागार में बैठक करेंगे।संघ कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष जायेंगे और विचार परिवार के लोगों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रबुद्धजनों के साथ मैना सुन्दर धर्मशाला में बैठक करेंगे।अंत में व्याहुत समाज के व्यवसाईयों द्वारा उनका सम्मान समारोह किया जायेगा और रात्रि भोजन के बाद देर रात वे वापस पटना लौट जायेंगे। बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश भी कार्यकर्ता सम्मान समारोह में करेंगे और जी राम जी योजना से मजदूरों को मिलने वाले लाभ पर भी प्रकाश डालेंगे। उन्होने कहा कि पहले मनरेगा में मजदूरों को एक सौ दिनों का रोजगार देने का प्रावधान था अब जी राम जी योजना में रोजगार के अवसर बढ़ाकर 125 दिन किये गए हैं। पहले मनरेगा में मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान 15 दिनों में करने की समय सीमा तय की गई थी तो अब जी राम जी योजना में मजदूरों के पारिश्रमिक का भुगतान सात दिनों की समय सीमा के भीतर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।पैसे के बंदरबाँट को खत्म कर दिया गया है और अब काम करने वाले मजदूरों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा में मजदूर दो पहर तक गड्ढे खोदते थे और फिर उसे भरते थे वही जी राम जी योजना में मजदूरों को निर्माण कार्य में लगाया जायेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *