पटना: सहाय सदन पटना में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई , जिसमें आगामी 28 मार्च 2026 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा । इस अभिनंदन समारोह में पूरे बिहार प्रदेश के अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं विभिन्न संगठनों के हजारों चित्रांश बंधुओ की सहभागिता रहेगी । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का अभिनंदन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा । साथ ही साथ पूरे बिहार के जिले से आए समितियो के द्वारा भी किया जाएगा । पटना के समस्त चित्रगुप्त पूजा समिति के द्वारा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सम्मानित किया जाएगा । अभिनंदन समारोह में बहुत सारे गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी अपने देश के साथ-साथ बिहार एवं खासकर पाटलिपुत्र वासियों के साथ चित्रांश समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण रहेगा , उन्होंने अपने समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है । राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्नेह हमेशा पूजा समितीयो के साथ सभी समाजों के साथ बना रहा है । यही वजह है कि पूरे बिहारवासी अपने आप को बहुत ही गौरवांवित महसूस कर रहे हैं । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव , सुजीत वर्मा , श्रवण कुमार ने बताया कि , इस अभिनंदन समारोह को यादगार बनाया जाएगा , जिसमें पूरे बिहार के लोगों का सहयोग रहेगा । प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा , अमिताभ वर्मा , राजेश कुमार सिन्हा , अरुण कर्ण , युगल किशोर वर्मा ,अपलेंद्र सिन्हा अप्पू , अश्विनी कुमार पंकज , अनुराग समरूप , उत्कर्ष राज समीर और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया । सभी ने 28 मार्च के अभिनंदन समारोह को सफल बनाने हेतु अपनी पूरी ताकत को झोंक देंगे , इसका संकल्प लिया । साथ ही साथ आप सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , न्यूज़ एजेंसी ,सोशल मीडिया के प्रेस प्रतिनिधि एवं छायाकार बंधुओ को 28 3.2026 को 3:00 बजे सहाय सदन बेली रोड पटना में सादर आमंत्रित है , इस कार्यक्रम के कवरेज हेतु ।

