राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो को सुलझाने का मौका, 12 सितंबर 2026 को हो रहा वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ..

देश

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो को सुलझाने का मौका, 12 सितंबर 2026 को हो रहा वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ..

“पक्षकारों को नोटिस के माध्यम से सुलह करवाने के लिए प्रेरित करेंl सभी वाद के पक्षकारों को ससमय नोटिस के माध्यम से सूचित करके उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को सुलह के आधार पर समझौता के लिए प्रेरित करें l

बक्सर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय, परिसर बक्सर में दिनांक 12 सितंबर 2026 को वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगाl इसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को श्री देवेश कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर ने विधिक सेवा सदन भवन मे बक्सर जिले के थाना अध्यक्षों के साथ बैठक कीl बैठक में उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वे जिला कार्यालय द्वारा निष्पादन के लिए चिन्हित कर वाद के दोनों पक्षकारों को बनाए गए नोटिस को ससमय तामिला करवाकर, सुलह समझौता के आधार पर वादों को निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय में लंबित उनके वादों को सुलह के लिए पक्षकारों को प्रेरित करेंl जो मामले व्यवहार न्यायालय बक्सर में लंबित हैं. इन वाद के पक्षकारों को यदि ससमय निर्देशित किया जाए तो न्यायालय पर बहुत से मुकदमों का बोझ कम हो जाएगाl हम सभी वाद के पक्षकारों को ससमय नोटिस के माध्यम से सूचित करके उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को सुलह के आधार पर समझौता के लिए नोटिस निर्गत करते रहे है l मौके पर बक्सर जिले के थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *