बिहार में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार कुल 116 नए संक्रमित मिले, लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मरीज

देश

बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यहां लगातार दूसरे दिन कोरोना के 100 से अधिक मरीज मिले है. पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में कुल 116 नए कोरोना संक्रमित मिले है. जिनमें पटना जिले में सर्वाधिक 57 मरीज शामिल हैं. वही कोरोना संक्रमितों के मामले में गया जिला दूसरे स्थान पर रहा, जहां पर 15 नए संक्रमित मिले.

बिहार के 21 जिलों में नए संक्रमित मिले है. जिसमें अरवल में दो, बांका में तीन, बेगूसराय में दो, भागलपुर में तीन, भोजपुर में एक, दरभंगा में एक, कैमूर में तीन, कटिहार में चार, खगड़िया में एक, किशनगंज में दो, मुंगेर में एक, मुजफ्फरपुर में पांच, पूर्णिया में एक, रोहतास में सात, सहरसा में एक, समस्तीपुर में एक, सारण में एक, सीतामढ़ी में एक, सीवान में दो और अन्य राज्य को दो लोग संक्रमित मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *