भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के बक्सर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने यात्रियों का स्वागत कर बक्सर भ्रमण कराया

देश

स्वागत सत्कार से अभिभूत यात्रियों ने जयश्रीराम और नरेंद्र मोदी–अश्विनी चौबे की जय हो के नारे लगाए

पटना, 25 जून 2022

केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन मंगलवार को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से बक्सर पहुंचने पर आज यात्रियों का भव्य स्वागत कर बक्सर भ्रमण कराया। इसके बाद उनके जाने के समय बक्सर नगर भवन में भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें श्री राम जन्म भूमि न्यास सिद्धाश्रम द्वारा राजभोग प्रसाद के रूप में दिया गया। श्री चौबे के नेतृत्व में अक्सर वासियों के द्वारा किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत होकर जाते समय यात्रियों ने जयश्रीराम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और अश्विनी चौबे जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा “कि देश की पहली भारत गौरव पूरी ट्रेन के रामायण परिपथ पर बक्सर पहुंचने पर यात्रियों का मेरे साथ बक्सर वासियों ने भव्य स्वागत किया। नगर भवन बक्सर में रामायण तीर्थ यात्रियों का भव्य अभिनंदन किया गया। बक्सर के आध्यात्मिक महत्व से यात्रियों को अवगत कराया गया। रामायण सर्किट का अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव बक्सर है।  यात्रियों को भगवान वामन के प्राकट्य स्थली, विश्वामित्र की तपोभूमि और श्रीराम की कर्मस्थली बक्सर के श्रीराम और रामायण से जुड़े सभी प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान रामरेखा घाट मुख्य सड़क पर श्रद्धालुवों पर स्कूली छात्राओं ने पुष्पवर्षा भी किया”। श्री चौबे ने पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

बता दें कि देश की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन मंगलवार को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से निकली. इस टूरिस्ट ट्रेन को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान कल्चर मिनिस्टर जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे। यह भारत की पहली टूरिस्ट ट्रेन (Indian Railways Tourist Train) है, जो रामायण सर्किट यात्रा पर सफर करते हुए सैलानियों को नेपाल के जनकपुर तक की सैर कराएगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) में सैलानियों को थर्ड क्लास में सफर और एसी होटल में स्टे मिलेगा। इसके अलावा सैलानियों को शाकाहारी भोजन भी मिलेगा।वहीं सैलानियों के सिक्योरिटी और ट्रैवल इंश्योरेंस का भी ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *