
तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय, आरा के सचिव और पूर्व बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. अजय कुमार सिंह की शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित में अनोखी पहल
शाहाबाद ब्यूरो
आरा शहरी क्षेत्र के तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्च स्तरीय प्रबंधन ने एक बैठक का आयोजन किया और बैंक से जुड़े उनके खातों से मिलने वाली कई सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं कुछ अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों, कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और कहा कि उनके बैंक में जो उनका खाता का संचालन हो रहा है,उसके आधार उन्हें कई तरह का सीधा लाभ भी बैंक से मिल सकता है। ऋण के साथ साथ इंस्यूरेंस जैसी सुविधाएँ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिल सकती है और इसका लाभ शिक्षक एवं कर्मचारियों को उठाना चाहिए। निःशुल्क डेबिट कार्ड फैसिलिटी से लेकर बीस लाख रुपये तक की बीमा का लाभ महाविद्यालय के शिक्षक कर्मचारियों को मिल सकता है, अगर उनके खाते में कम से कम तीन माह की सैलरी की राशि उपलब्ध हो। महाविद्यालय के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह की पहल पर बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्च स्तरीय प्रबंधन और शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों के साथ बुधवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक का दूरगामी परिणाम मिलने की संभावना बढ़ गई है।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित से जुड़े सभी सुविधाओं को बहाल कराने के लिए प्रबंधन कृतसंकल्पित है और आने वाले दिनों में प्रबंधन की ओर से बहुत सारी सुविधाओं का लाभ शिक्षकों और कर्मचारियों को दी जाएगी। फिलहाल महाविद्यालय प्रबंधन की सक्रियता से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को समय पर वेतन के साथ साथ ईपीएफ जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। पर्व त्योहारों पर बोनस जैसी सुविधाएँ भी समय समय पर दी जाती रही है। भविष्य में शिक्षक एवं कर्मचारियों और अधिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

महाविद्यालय के आईटी मैनेजर सुनील कुमार सिंह ने बैठक के आयोजन में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका –
बैठक के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महाविद्यालय के आईटी मैनेजर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्चस्तरीय प्रबंधन और कॉलेज परिवार के शिक्षक एवं कर्मचारी सदस्यों के साथ आयोजित बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण रही और आने वाले दिनों में इसका सीधा लाभ शिक्षक एवं कर्मचारियों को मिलेगा।

बैठक में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामती राय,डॉ. आलोक सिंह,एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डॉ. निभा परमार, प्रो. डॉ. कुमारी इन्द्राणी, प्रो. डॉ. शिव शक्ति, प्रो. डॉ. सुरेश कुमार सिंह, प्रो. डॉ. सुरेन्द्र सागर, प्रो. डॉ. रागिनी कुमारी, प्रो. रामेश्वर सिंह, प्रो. अनुभा सिंह, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो. आमिया रंजन, प्रो. अमरेंद्र कुमार के साथ ही कर्मचारियों में आईटी मैनेजर सुनील कुमार सिंह,प्रशाखा पदाधिकारी गोपाल शरण सिंह,दिलीप कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

