फेमिना मिस इंडिया 2022 बनी सिनी शेट्टी

मनोरंजन


चार्टेड फाइनेंस एनालिस्ट कोर्स करने वाली 21 साल की कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत लिया है। सिनी ने 31 कंटेस्टेंट को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। इसका आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुई। उन्हें डांस बेहद पसंद है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना स्टार्ट कर दिया था। मिस इंडिया के जज पैनल में इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, डीनो मॉरिया, डिजाइनर्स राहुल खन्ना, रोहित गांधी, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और क्रिकेटर मिताली राज शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *