एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत से पं दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ : डॉ अजय प्रकाश

देश

पटना, 21 जुलाई : भावी मेयर प्रत्याशी डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत से विजय के लिए हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं मंगलकामनाएं।

आशा है आपको इस सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति बनने से देश आज  गौरवान्वित हुआ है। और स्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार हुआ है, आज समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति, जो आदिवासी समाज से और एक महिला है देश का सर्वोच्च पद और पहला नागरिक बनी है इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना आज साकार हुआ है।

आज देश के हर एक गरीब हर एक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति आप में वह अपना खुद का चेहरा देखेगा और महसूस करेगा कि हम देश के सर्वोच्च पद पर बैठे हैं।

डॉ अजय प्रकाश ने कहा है कि आप महामहिम राष्ट्रपति के पद को और गौरवान्वित करेंगी, और अपने कार्यकाल को एक ऐतिहासिक कार्यकाल बनाएंगी।

देश के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है और देश में आज खुशी और आनंद का लहर है। आज हर भारतीय का मन प्रफुल्लित है, आनंदित है, और आपको बधाई और शुभकामनाएं हृदय से देश  दे रहा है।

स्वागत कीजिए ,अभिनंदन कीजिए,नारी संघर्ष, शिक्षा, जनजातीय उन्नति की सशक्त उदाहरण ,महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का।

आज देश विशेष रूप से मा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को और एनडीए के शीर्षस्थ नेतृत्व को दिल से आभार व्यक्त कर रहा है। क्योंकि  देश के सर्वोच्च पद महामहिम राष्ट्रपति के पद पर एक आदिवासी समाज के महिला को भारत के राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनाने पर और नवनिर्वाचित होने पर मा प्रधानमंत्री जी को बहुत-बहुत आभार बधाई शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *