पटना: राजधानी के आरपीएस मोड़ के नजदीक अपना डेंटल हास्पीटल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में निर्देशक डॉ. सत्यजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
मौके पर डाक्टर राहुल द्विवेदी, डाक्टर काजल पाण्डेय ने आगत अतिथियों को सम्मानित किया। निर्देशक ने कहा कि डाक्टर राहुल , डाक्टर काजल पाण्डेय अपना डेंटल हास्पीटल का शुरुआत किए हैं। हम गार्जियन के तौर पर आशिर्वाद देते हैं कि ठीक से अस्पताल चलाते। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों को बताना चाहते हैं कि डेंटल के मामले में लोग लापरवाह ज्यादा है।
दांत ख़राब है, उसकी महत्ता नहीं समझ पाते हैं। इससे पेट, मुंह सहित कई प्रकार की बीमारी हो सकती है। जो विकसित समाज है, वहां डेंटल केयर बहुत महत्वपूर्ण है, वे दांत में दर्द हो या नहीं हो तब भी चेकअप के लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को डेंटल केयर के प्रति जागरूक होना चाहिए। चुंकि जो चीज खा रहे हैं और वह दांत में फंसकर सड़ रहा है। इससे कई की बीमारी होती है। कहा दांत का कोई इंफेक्शन होता है वह पेट में चला जाता है। उन्होंने कहा कि अपना अस्पताल की सेवा लें।
