बिहार में कल मंत्रिमंडल का विस्तार…कौन कौन है नाम जानिए:17 RJD, 13 JDU, 3 कांग्रेस, 1 हम के विधायक ले सकते हैं शपथ

देश

बिहार की नई महागठबंधन की सरकार का मंगलवार को विस्तार होगा। कल सुबह 11.30 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में होगा। राजभवन के राजेंद्र मंडपम में शाम 4:30 बजे मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल फागू चौहान मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक आज शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलकर मंत्रिमंडल विस्तार का समय लेंगे। साथ ही मंत्रियों का लिस्ट भी राज्यपाल को सौंपेंगे, जिनको मंगलवार को शपथ लेनी है। बताते चलें कि राजद की तरफ से 17 मंत्री शपथ लेंगे वही, जदयू की तरफ से 13, कांग्रेस की तरफ से 3, हम के तरफ से एक और निर्दलीय एक शपथ लेंगे।

वहीं, बिहार विधान सभा के स्पीकर के लिए आरजेडी के तरफ से अवध बिहारी चौधरी हो सकते हैं। अवध बिहारी चौधरी पिछली बार विपक्ष के तरफ से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़े थे। जिसमें उनकी हार हुई थी। इस बार उन्हें सर्वसम्मति से स्पीकर बनाया जा सकता है।

RJD कोटे के संभावित मंत्री

तेज प्रताप यादव

भाई वीरेन्द्र

आलोक कुमार मेहता

ललित यादव

अनिता देवी

जीतेन्द्र कुमार राय

अनिल सहनी

चंद्रशेखर

भारत भूषण मंडल

शाहनवाज

समीर महासेठ

वीणा सिंह

रणविजय साहू

कुमार सर्वजीत

अख्तरुल इस्लाम शाहीन

सुरेन्द्र राम

केदार सिंह

बच्चा पांडेय

राहुल तिवारी

कार्तिक सिंह

सौरभ कुमार

सुनील सिंह

JDU कोटे के संभावित मंत्री

उपेंद्र कुशवाहा

विजय कुमार चौधरी

संजय झा

अशोक चौधरी

श्रवण कुमार

बिजेंद्र प्रसाद यादव

लेसी सिंह

सुनील कुमार

जयंत राज

जमां खान

संजय सिंह

कांग्रेस कोटे के संभावित मंत्री

अजीत शर्मा

शकील अहमद खान

मदन मोहन झा

राजेश कुमार राम

अफाक आलम

हमकोटे से संभावित मंत्री

संतोष कुमार सुमन

निर्दलीय – सुमित कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *