शाहाबाद और मगध क्षेत्र में ऋतुराज सिन्हा ने लहराया प्रचंड जीत का परचम, एनडीए की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत के लिए झोंक दी थी पूरी ताकत

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, आरा
भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान और शाहाबाद एवं मगध के चुनाव प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की चुनाव जीतने की सशक्त रणनीति सफल हो गई है। भाजपा के साथ साथ पुरे एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया है।भाजपा, जेडीयू, लोजपा रामविलास, हम और रालोमो के पांच पांडवों की सेना से कौरवों की फौज को हरा दिया है। धर्म और अधर्म, सच और झूठ,न्याय और अन्याय,सुशासन और आतंक के बीच बिहार विधानसभा के हुए चुनाव में जनता ने धर्म, सच्चाई, न्याय और सुशासन पर बटन दबाया है। परिणाम भी अप्रत्याशित और प्रचंड जीत के रूप में सामने आया है। भाजपा के शाहाबाद एवं मगध क्षेत्र के प्रभारी सह भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की रणनीति के आगे महागठबंधन धराशायी हो गया है। ऋतुराज सिन्हा ने लगभग दो साल पहले ही शाहाबाद एवं मगध क्षेत्र को जीतने का मिशन तय कर लिया था। इसके साथ साथ बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य भी शुरू कर दिया था। उन्होंने पुरे बिहार में जमीनी स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं को ताकत दी। उन्हें बताया कि कैसे बूथ जीता जा सकता है। बूथ से जुड़े मतदाताओं को एक चेन बनाकर कैसे अपने पक्ष में वोट देने के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने चुनाव के दिन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और घर घर से मतदाताओं को बूथ तक पहुँचाकर भाजपा और एनडीए के पक्ष में वोटिंग कराया जा सकता है। ऋतुराज सिन्हा ने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को एक एक बूथ जीतने का मंत्र भी दिया और बूथ जीतो चुनाव जीतो की रणनीति पर काम करके चुनाव जीतने की पूरी रणनीति बनाई। एसआईआर के दौरान बूथ लेवल पदाधिकारियों को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर फर्जी मतदाताओं के नाम हटवाने की दिशा में कार्य करने को प्रेरित किया। भाजपा के जिला कार्यालयों में पहुंचकर पावर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया और उन्हें चुनाव जीतने की सशक्त रणनीति पर कार्य करने में लगाया। एक एक विधानसभा क्षेत्र के जीते हारे उम्मीदवारों के साथ जिलावार बैठकें की और उन्हें जीत की पूरी योजना पर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ाया। शाहाबाद एवं मगध क्षेत्र के चुनाव प्रभारी होने के बावजूद इन दोनों क्षेत्रों के अलावे राजधानी पटना के साथ साथ पुरे बिहार में प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान के साथ उन्होंने अपने साथ के अधिकांश चुनाव के अनुभवी एवं टेक्निकल रूप से सशक्त रणनीतिकारों की टीम को लगा दिया। इससे धर्मेन्द्र प्रधान को ऋतुराज सिन्हा की पूर्व से बनी बनाई अनुभवी एवं रणनीतिकारों की एक टीम मिल गई जो उन्हें बिहार में चुनाव जीतने में काफी मददगार साबित हुई।ऋतुराज सिन्हा ने शाहाबाद एवं मगध क्षेत्र के साथ साथ बिहार में एनडीए की अप्रत्याशित एवं अभूतपूर्व जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए रात दिन एक कर दिया।दिन दिन भर भूखे प्यासे रहे। कई कई रात तो सो नहीं पाए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सौंपे गए जिम्मेदारियों को पूरा कर अपनी मेधा और क्षमता का लोहा मनवाने के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नतीजा अब देश और दुनिया के सामने है। आज पुरे बिहार सहित दिल्ली में ऋतुराज सिन्हा की सफल रणनीति और परिश्रम के बदौलत बिहार जीतने की चर्चा हो रही है। नई पीढ़ी और पीढ़ी परिवर्तन के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाजपा के भीतर युवा नेतृत्व का सपना न सिर्फ साकार होते दिख रहा है बल्कि ऋतुराज सिन्हा ने युवा नेतृत्व की बदौलत बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का सपना पूरा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हौंसले को नई उड़ान भी दे दी है।

ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में शाहाबाद और मगध में हुई एनडीए की प्रचंड जीत, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की सभी वर्गो में दिखी स्वीकार्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *