तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या बनी प्रो. सियामती राय, सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में संभाला पदभार

देश

आरा कार्यालय
भोजपुर जिले के महत्वपूर्ण संबद्ध डिग्री कॉलेजों में से एक तपेश्वर सिंह इंदु महिला महाविद्यालय आरा में गुरुवार को नए प्रभारी प्राचार्या के पद पर कॉलेज की वरीय शिक्षिका प्रो. डॉ.सियामती राय ने पदभार ग्रहण कर लिया।अवकाश ग्रहण करने के बाद प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ.सुनीता राय ने वरीय शिक्षिका प्रो. डॉ.सियामती राय को पद भार सौंपा।

नई प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामती राय को बधाई देती शिक्षिकाएं

महाविद्यालय के सचिव और पूर्व विधान पार्षद डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रो. डॉ. सियामती राय को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उपस्थित कॉलेज के शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने नई प्रभारी प्राचार्या को शॉल, फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।कॉलेज के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह ने कॉलेज के सम्पूर्ण विकास में प्रभारी प्राचार्या को हर संभव सहयोग देने का वादा किया। प्रभारी प्राचार्या ने भी कॉलेज के उतरोत्तर विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दुहराया।

इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाएं, शिक्षकों एवं कर्मियों में प्रो. अनुभा सिंह, प्रो. शीला सिंह, प्रो. डॉ. इन्द्राणी सिंह, प्रो. डॉ. निभा परमार, प्रो. डॉ. रागिनी कुमारी, प्रो.सीमा कुमारी, प्रो. कल्याणी सिंह, प्रो. रामेश्वर सिंह, प्रो. सुरेश सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. डॉ. शिवशक्ति कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विजय कुमार सिंह,प्रो. डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव,प्रो. अशोक कुमार सिंह, प्रो. विजेंद्र पाठक, प्रो. सत्येंद्र कुमार, प्रो.लालती कुमारी,सुनील कुमार सिंह, गोपाल सिंह, राकेश कुमार, श्रीमती निशु कुमारी, श्रीमती रीता सिंह,शैलेश कुमार, राम बाबू,विजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।सभी ने प्रभारी प्राचार्या बनने पर प्रो. सियामती राय को बधाई और भविष्य की शुभकामना दी।

प्रभारी प्राचार्या प्रो. डॉ. सियामती राय के पदभार ग्रहण करने को ले दिनभर कॉलेज में उत्साह और उमंग का माहौल रहा –
oplus_2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *