बिहार की राजधानी पटना और आसपास में दुर्गा महासप्तमी पूजा के दिन ऋतुराज सिन्हा ने सैकड़ो पूजा पंडालों में जाकर की पूजा अर्चना, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और भारतीय राजनीति के दिग्गज राष्ट्रीय युवा नेता हैं ऋतुराज सिन्हा

देश

डॉ. सुरेन्द्र सागर, आरा (बिहार)
पटना और आसपास के इलाकों में पूजा पंडालों में पहुँच माँ दुर्गा का आशीर्वाद ले रहे हैं भाजपा के दिग्गज युवा नेता ऋतुराज सिन्हा –
नवरात्रि को लेकर देश भर में दुर्गा पूजा की धूम है. माता की पूजा के लिए आम से खास तक हर कोई मां के दरबार पहुंच रहा है. बिहार के तमाम नेता भी नवरात्री के मौके पर पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने भी पटना साहिब लोकसभा के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जगदंबा स्थान में पुजा अर्चना की और उसके बाद पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन किए.

बिहारवासियों को दी शुभकामना-

ऋतुराज सिन्हा ने करौटा जगदबा स्थान रानीसराय नुनुवती कॉलेज पुरानी बाईपास रवाईच लखनपुरा सैदपुर मोदी पेडा रुकूनपुरा जगमालबिगह फतुहा के महरानी चौक स्थित पंडालों और मंदिरों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने बिहारवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और माता से आम जनता के साथ-साथ बिहार और देश के प्रगति और खुशहाली की कामना की. ऋतुराज सिन्हा के साथ बाढ जिलाध्यक्ष अरुण साह,पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लु मुखिया, किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, सुधीर मुखिया ,आनंद प्रसाद , अभिषेक बिन्नी , चंद्रवंशी के अलावा सभी मंडलअध्यक्ष के साथ भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजुद रहे.
इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुनरी से उनका स्वागत किया. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया.

असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार है दुर्गापूजा :ऋतुराज सिन्हा –
पूजा पंडालों मे माँ दुर्गा का दर्शन और पूजा अर्चना के दौरान भक्तों, श्रद्धालुओं, पूजा समिति के सदस्यों एवं पटना साहिब के लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि
दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य की विजय के उपलक्ष में मनाया जाता है. बिहार भी असत्य को पराजित करके सत्य की राह पर चले. बिहार और बिहार की जनता तरक्की करें. खुशहाल रहे. यही हमारी माता रानी से प्रार्थना है.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और देश के दिग्गज राष्ट्रीय युवा नेता हैं ऋतुराज सिन्हा –
बता दें कि बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में ऋतुराज सिन्हा एकमात्र भाजपा के ऐसे दिग्गज नेता हैं जो राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्य करते हुए पूरे देश में पार्टी के संगठन को घर घर तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं. राष्ट्रीय युवा नेता ऋतुराज सिन्हा भाजपा के युवा टीम के स्टार लीडर माने जाते हैं. यही वजह है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव प्रबंधन समिति जैसी अहम समितियों में स्थान दिया. उन्हें बिहार से दुबारा अकेले राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया और
अब सदस्यता अभियान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी है.

ऋतुराज सिन्हा को नॉर्थ ईस्ट जैसे राज्यों का सह संयोजक भी बनाया और उनके नेतृत्व क्षमता से पार्टी को बुलंदियों तक पहुँचाया. भाजपा की युवा टीम में शामिल ऋतुराज सिन्हा से पार्टी को बड़ी उम्मीदें हैं और आने वाले दिनों में भाजपा उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *