नीतीश सबसे बड़े राजनीतिक बेईमान, JDU-RJD होगी एक पार्टीः RCP

देश

 

पटनाः   नीतीश के कभी खास कहे जाने वाले जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने छपरा में जदयू और राजद को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी जो बिहार की सियासत को गर्मा सकती है। उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द JDU का RJD में विलय हो जाएगा और इसका प्रयास अंदर अंदर शुरू भी हो चुका है। आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के पास अब कोई विकल्प भी नहीं है क्योंकि राजनीति में संख्या बल काफी महत्व रखता है। JDU और RJD का उसे देखा और समझा जा सकता है। नीतीश कुमार ने तो अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी तेजस्वी यादव को घोषित कर ही दिया है। बस विलय की औपचारिकता बाकी है।

नीतीश कुमार को पलटूराम कहे जाने के सवाल पर RCP सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं पलटूराम नहीं कहूंगा क्योंकि पलटूराम के आखिर में राम लगा हुआ है। RCP सिंह ने कहा कि जब मैं मंत्री अपने मन से बना था तब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तमाम लोगों ने मुझे मंत्री बनने पर बधाई क्यों दी थी। मुख्यमंत्री भी मुझसे मंत्री बनने के बाद कई बार मिले। कभी भी बोल देते कि आप मंत्री पद छोड़ दीजिए। RCP सिंह ने दावा किया कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम के बाद से ही NDA से अलग होना चाहते थे और कोई बहाना खोज रहे थे। जब से मैं बिहार आया किसी विधायक से मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई है। नीतीश कुमार ने सबसे बड़ी राजनीतिक बेईमानी की है जिसे जनता माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *